Mahindra Scorpio-N Launch: देश की जानी-मानी ऑटो कंपनी महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर व्हीकल स्कॉर्पियो का नया मॉडल स्कॉर्पियो-एन को भारत लॉन्च कर दिया है। फिलहाल इसे 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है। वहीं इसके टॉप मॉडल की कीमत रु.19.49 लाख (एक्स-शोरूम) है। ये सभी एसयूवी के 4x2 मैनुअल वेरिएंट की रेंज है। कंपनी ने अभी इसके ऑटोमैटिक और 4x4 वेरिएंट की कीमतों की घोषणा नहीं की है। इनकी कीमतों का ऐलान 21 जुलाई, 2022 को किया जाएगा। महिंद्रा ने यह भी कहा कि ये एसयूवी के लिए शुरुआती कीमतें हैं, और यह केवल पहली 25,000 बुकिंग के लिए लागू होगी। जाहिर है उसके बाद कीमतें बढ़ जाएंगी। आनंद महिन्द्रा ने इसके लॉन्च के मौके पर ट्ववीट करते हुए लिखा, हमारी इंडस्ट्री में कारें ही सुपरस्टार हैं और सुपरस्टार का स्वागत उसी अंदाज में होना चाहिए।
Superstars deserve some sound & light when walking the ramp (in our case, a floating ramp!) …And In our industry, the cars are superstars… #BigDaddyOfSUVs #MahindraScorpioN pic.twitter.com/sxjkjSZche
— anand mahindra (@anandmahindra) June 27, 2022
जानिये इसकी खासियत
- इसे 5 अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। शुरुआती वेरिएंट के तौर पर Z2 को पेश किया गया है।
- इसमें 2.0-लीटर, चार-सिलेंडर, mStallion टर्बो पेट्रोल इंजन है और ये 200 bhp और 380 Nm पीक टॉर्क (मैनुअल में 370 एनएम) जेनरेट करता है।
- डीजल वेरिएंट में 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन है, जो 130 bhp पॉवर और 300Nm टॉर्क जेनरेट करेगा।
- वहीं, 2.2 लीटर डीजल इंजन 175hp की पावर और 370Nm टॉर्क जेनरेट करेगा।
- यह एसयूवी 6MT और 6AT ट्रांसमिशन ऑप्शन में है।
- वहीं Z4 वेरिएंट और उससे ऊपर के वेरिएंट में ये इंजन 172 bhp पॉवर जेनरेट करता है।
- इसके अलावा Z4, Z6, Z8 और Z8L के वेरिएंट भी हैं, जो अतिरिक्त फीचर्स के साथ आते हैं।
- ये 4,662mm लंबी, 1,917mm चौड़ी और 2,780mm ऊंची है और इस एसयूवी को 17 और 18 इंच की व्हील साइज के साथ पेश किया गया है।
फीचर्स
यह मिडसाइज SUV इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, क्रूज कंट्रोल, अजडस्टेबल सीट्स, रियर व्हील ड्राइव के साथ ही ऑल व्हील ड्राइव ऑप्शन, 8 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, मल्टीपल एयरबैग्स और सोनी का प्रीमियम साउंड सिस्टम जैसे तमाम मॉडर्न और सेफ्टी फीचर्स से लैस होगी। महिंद्रा ने यह भी घोषणा की कि स्कॉर्पियो-एन में सेगमेंट में सबसे कम CO2 उत्सर्जन होता है।
स्कॉर्पियो-एन के लिए बुकिंग 30 जुलाई, 2022 को शुरू होगी और इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेचे जाने की तैयारी है। भारत, दक्षिण अफ्रीका और नेपाल में ये जल्द उपलब्ध होगी, जबकि अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ये एसयूवी 2023 में दस्तक देगी।
Posted By: Shailendra Kumar
- Font Size
- Close
- # Mahindra
- # launch
- # Scorpio-N
- # starting price
- # SUV
- # India
- # महिन्द्रा
- # स्कॉर्पियो-एन
- # लॉन्च
- # शुरुआती कीमत
- # एसयूवी
- # पॉपुलर