Union Budget 2023 Expectations: आज (बुधवार) पेश होने वाले केंद्रीय बजट 2023-24 पर पूरे देश का ध्यान है। यह बजट आम आदमी से लेकर कर्मचारी, किसान, व्यापारी वर्ग सभी के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। आम नागरिक इस बात को लेकर चिंतित हैं कि इस साल वित्त मंत्रालय से क्या मिलेता। बजय से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहम संकेत दिए हैं। इस कारण बजट पर हर सेक्टर की नजर है। क्या टैक्स स्लैब में बदलाव होगा। यह देखना महत्वपूर्ण है। आइए जानते हैं कि इस बजट में क्या-क्या मौके मिल सकते हैं।
कर्मचारियों को टैक्स में मिलेगी छूट?
यह 2024 के चुनाव से पहले केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया आखिरी बजट है। इससे पहले राज्यों के विधानसभा चुनाव भी होने हैं। ऐसे में सरकार वेतनभोगी कर्मचारियों को मिलने वाली टैक्स रियायतों को बढ़ा सकती है। 2014 में तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आखिरी बार टैक्स बढ़ाया था।
होम लोन के ब्याज पर मिलेगी राहत?
बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने के लिए RBI ने पिछले साल ब्याज दरों में वृद्धि की थी। सबसे ज्यादा मार होम लोन लेने वालों पर पड़ी। इससे घर खरीदारों का प्रीमियम बढ़ गया। इस बार वित्त मंत्री होम लोन पर ब्याज कटौती को 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर सकती हैं।
किसानों को क्या देगी सरकार?
इस बजट में पीएम किसान योजना के तहत दी जाने वाली राशि में बढ़ोतरी की उम्मीद है। इसके अलावा सरकार एग्री टेक्नोलॉजी स्टार्टअप्ल के लिए ऐलान कर सकती है।
वंदे मातरम ट्रेन
वंदे मातरम ट्रेनों के विस्तार के बाद नई ट्रेनों की घोषणा की जा सकती है। इस बीच बजट के साथ रेल सफर कितना सस्ता होगा। यह अब देखना होगा।
हेल्थ
स्वास्थ्य बीमा को लेकर वित्त मंत्री कुछ बड़े ऐलान कर सकती हैं। कोरोना महामारी के बाद लोग हेल्थ के प्रति जागरूक हुए हैं। इससे इंश्योरेंस लेने वालों में वृद्धि हुई है। फिलहाल पति-पत्नी और बच्चों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस पर 35 हजार रुपये की टैक्स छूट की सीमा है। इसे बढ़ाकर 50 हजार किए जाने की उम्मीद है।
गैस और पेट्रोल-डीजल
गैस के दाम से लेकर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं। खाने-पाने का सामान भी महंगा हो गया है। इस बजट में लोगों को महंगाई से राहत मिलेगी। यह देखना होगा।
बेरोजगारी
बेरोजगारी का मुद्दा केंद्र और विपक्ष के बीच टकराव का विषय बना हुआ है। इसलिए युवाओं के लिए किसी बड़े पैकेज की घोषणा की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
कारोबारियों को राहत या नहीं?
देश के कारोबारियों को बजट से काफी उम्मीद हैं। दुनिया में आर्थिक मंदी है। ऐसे में देखना होगा कि बजट में कारोबारियों को कितनी राहत मिलती है।
महिलाओं के टैक्स स्लैब को बढ़ाया जाएगा?
महिलाओं को बजट से काफी उम्मीद हैं। टैक्स स्लैब बढ़ाकर 10 लाख करने की मांग चल रही है। यह भी चर्चा है कि वित्त मंत्री महिला उद्यमियों के लिए कुछ ऐलान कर सकती हैं।
Posted By: Kushagra Valuskar