Gold Price 29 July : इस सप्ताह दो दिन तक शिखर पर रहने के बाद अब सोने और चांदी के भाव टूट गए हैं। आज घरेलू बाजार में दोनों की कीमतों में गिरावट आई है। सोना 52 हजार रुपए के अधिकतम स्तर पर जाकर अब सस्ता हो गया है। इसी तरह चांदी के भी दाम 64 हजार रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर जाकर अब गिर चुके हैं।एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार सुबह 9 बजे आगामी 5 अगस्त 2020 के लिए सोने का वायदा दाम 85 रुपये की गिरावट के साथ 52 हज़ार 506 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। 5 अक्टूबर 2020 के सोने की वायदा कीमत आज सुबह 9 बजे 47 रुपये की गिरावट के साथ 52 हज़ार 631 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड में थी। चांदी के भाव में आज सुबह घरेलू वायदा बाजार में गिरावट देखने को मिली है। MCX एमसीएक्स पर 4 सितंबर 2020 की चांदी का वायदा दाम बुधवार सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर 63 रुपये की गिरावट के साथ 64 हज़ार 941 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड में था। इससे पहले घरेलू सर्राफा बाजार में चांदी का हाजिर दाम मंगलवार को 64 हज़ार 297 रुपये प्रति किलोग्राम रहा था।
यह है इंटरनेशनल रेट
कॉमेक्स पर बुधवार सुबह चांदी का वायदा भाव बिना किसी बदलाव के 24.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। चांदी का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.82 फीसद या 0.20 डॉलर की गिरावट के साथ 24.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आज सुबह सोने का वायदा भाव 0.30 फीसद या 5.90 डॉलर की बढ़त के साथ 1,969.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.33 फीसद या 6.52 डॉलर की गिरावट के साथ 1,951.91 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा।
Posted By: Navodit Saktawat
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे