Gold Price Today: दिवाली से पहले भारत में सोने (Gold) और चांदी (Silver) की कीमतों में गिरावट आई है। MCX एक्सचेंज पर बुधवार सुबह सोने का भाव 0.72 प्रतिशत या 372 रुपए की गिरावट के सात 51266 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। फरवरी 2021 का सोना वायदा भी 0.53 प्रतिशत या 273 रुपए की कमी के साथ 51435 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखा। वैश्विक बाजार में भी बुधवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर कीमतें गिरीं।
बुधवार सुबह चांदी के वायदा बाजार में जबर्दस्त गिरावट नजर आई। दिसंबर वायदा की चांदी एमसीएक्स पर 2.10 प्रतिशत गिरावट या 1317 रुपए की गिरावट के साथ 61368 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। मार्च 2021 वायदा की चांदी की कीमत भी कम हुई। यह 2.04 प्रतिशत या 3111 रुपए की गिरावट के साथ 63096 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड हो रही थी। वैश्विक बाजार में भी इसकी कीमतों में गिरावट देखी गई।
इंटरनेशनल मार्केट में बुधवार सुबह सोने का वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.72 प्रतिशत या 113.70 डॉलर की गिरावट के साथ 1896.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.57 प्रतिशत या 10.87 डॉलर की गिरावट के साथ 1898.30 डॉलर प्रति औंस पर बिक रहा था। ब्लूमबर्ग के अनुसार, कॉमेक्स पर चांदी का दिसंबर वायदा 2.63 प्रतिशत या 0.64 डॉलर की गिरावट के साथ 23.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वैश्विक हाजिर भाव भी गिरावट के साथ 23.76 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया।
देश में 22 कैरेट Gold और 24 कैरेट Gold की कीमतों में गिरावट हुई। 22 कैरेट का 10 ग्राम सोना गिरावट के साथ 49950 रुपए और 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना गिरावट के साथ 50950 रुपए में बिक रहा था। मुंबई और देश के अन्य हिस्सों में सोने के भाव में कमी आई।
Posted By: Kiran K Waikar
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #Gold Price Today
- #Gold Price
- #Gold Rate
- #Gold rate today
- #Gold Futures Price
- #Gold silver price
- #MCX gold price
- #Gold silver rate
- #Silver Price Today
- #Silver Price
- #Gold
- #Silver
- #Silver Rate
- #Highest Level of gold
- #Global Gold Price
- #चांदी की कीमत
- #चांदी का भाव
- #MCX
- #सोना
- #सोने का भाव
- #सोने की कीमत
- #सोने का वायदा भाव