Gold Silver Price 24th June: आज (शुक्रवार) को सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई है। 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 77 रुपए गिरकर 50,776 रुपए पर खुला। वहीं सिल्वर का भाव 59,666 रुपए पर खुला। सर्राफा मार्केट में 22 कैरेट सोने का भाव 46,500 रुपए के आसपास बना है।
ये रहा सोने का भाव
10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 50,776 रुपए पर खुला। गुरुवार को सर्राफा बाजार में गोल्ड का दाम 50,853 रुपए पर बंद हुआ। आज रेट में 77 रुपए की कमी आई। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 46,511 रुपए रहा। 18 कैरेट का भाव 38,082 रुपए पर पहुंच गया। वहीं 14 कैरेट सोने का रेट 29,704 रुपए रहा।
चांदी का रेट
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 59,666 रुपए रहा। चांदी का भाव गुरुवार को 59,999 रुपए पर बंद हुआ। शुक्रवार को 333 रुपए की गिरावट आई है।
ऐसे करें असली सोने की पहचान
1. हॉलमार्क से असली सोने की पहचान की जाती है। देश में BIS संस्था आभूषण की गुणवत्ता स्तर की जांच करती है। इसलिए हमेशा BIS हॉलमार्क देखकर सोना खरीदें।
2. घरेलू उपाय के जरिए सोने की पहचान कर सकते हैं। इसके लिए एक बाल्टी पानी लें। अब इसमे गहने को डालें। अगर ज्वैलरी डूब जाए तो समझे सोना असली है। अगर कुछ देर तैरता रहे तो समझिए सोना नकली है।
3. विनेगर की कुछ बूंदों को सोने पर डालें। अगर इसका रंग में बदलाव नहीं होता है तो समझिए गोल्ड असली है।
4. पिन से सोने पर हल्का खरोच करें। फिर उसपर नाइट्रिक एसिड की एक बूंद डाले। नकली सोना तुरंत हरा हो जाएगा।
5. असली और नकली सिक्कों की पहचान खनक से की जाती है। मेटल पर असली चांदी का सिक्का गिराने पर भारी आवाज, जबकि नकली सिक्का लोहे की तरह खनकता है।
6. सोना चुंबक पर चिपकता नहीं है। अगर गोल्ड थोड़ा-सा भी मैग्नेट की ओर आकर्षित होता है, तो समझे कुछ दिक्कत है।
Posted By:
- Font Size
- Close
- # gold price
- # silver price
- # gold price today
- # sona chandi bhav
- # sona chandi latest bhav
- # gold silver rates
- # gold silver price today
- # gold silver rates 24 june
- # sona chandi ke bhaav
- # 24 june gold silver price
- # sona chandi aaj ka bhav
- # सोना चादी
- # सोना चांदी भाव
- # सोने चांदी रेट
- # सोने चांदी के लेटेस्ट भाव