नई दिल्ली GST in India । कोरोना वायरस के कारण चौपट हुई भारतीय अर्थव्यवस्था लगातार तेजी से आगे बढ़ रही है। देश में GST कलेक्शन लगातार तीसरे माह एक लाख करोड़ के पार रहा और अब जीएसटी कर संग्रहण रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है। वित्त मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर 2020 में जीएसटी कलेक्शन 1,15,174 रुपए रहा। माल एवं सेवा कर (GST) संग्रह का आंकड़ा अक्टूबर में 1.05 लाख करोड़ रुपए रहा था। गौरतलब है कि फरवरी के बाद जीएसटी कलेक्शन में लगातार गिरावट दर्ज की गई थी। लॉकडाउन के कारण देश में कारोबारी गतिविधियां बुरी तरह से प्रभावित हुई थी। फरवरी के बाद पहली बार GST संग्रह का आंकड़ा अक्टूबर में एक लाख करोड़ रुपए के पार गया था, लेकिन अब तीन माह बाद नवंबर और दिसंबर माह में बढ़ोतरी बनाते हुए अब यह रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।
Gross GST revenue collected in the month of December 2020 is Rs 1,15,174 crores of which CGST is Rs 21,365 crores, SGST is Rs 27,804 crores, IGST is Rs 57,426 crores and Cess is ₹Rs 8,579 crores (including ₹ 971 crores collected on import of goods): Ministry of Finance pic.twitter.com/NwxfDGFqzg
— ANI (@ANI) January 1, 2021
जीएसटी संग्रहण पर ये कहा वित्त मंत्रालय ने
- दिसंबर 2020 में सकल जीएसटी राजस्व 1,15,174 करोड़ रुपए रहा और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू होने के बाद किसी भी महीने के मुकाबले यह सबसे अधिक है।
- 'यह पिछले 21 महीनों में सबसे अधिक मासिक राजस्व वृद्धि है। अभी तक अधिकतम जीएसटी संग्रह अप्रैल 2019 में 1,13,866 करोड़ रुपये रहा था।
- नवंबर से 31 दिसंबर तक कुल 87 लाख जीएसटीआर-3बी रिटर्न दाखिल किए गए।
- दिसंबर 2020 में कुल राजस्व संग्रह दिसंबर 2019 के मुकाबले 12 प्रतिशत अधिक था।
- दिसंबर में GST संग्रह 21,365 करोड़ रुपए, राज्य जीएसटी संग्रह 27,804 करोड़ रुपए, एकीकृत जीएसटी 57,426 करोड़ रुपए और उपकर 8,550 करोड़ रुपए रहा।
आठ माह बाद रिकॉर्ड कलेक्शन
बीते साल 12 में से 8 महीनों में जीएसटी राजस्व एक लाख करोड़ रुपए से अधिक रहा था। हालांकि, चालू वित्त वर्ष में कोरोना वायरस महामारी की वजह से लगाए गए लॉकडाउन से जीएसटी राजस्व प्रभावित हुआ है। डेलॉइट इंडिया के वरिष्ठ निदेशक एमएस मणि ने कहा कि GST संग्रह में लगातार बढ़ोतरी अर्थव्यवस्था की मजबूती से आगे बढ़ेगी और कारोबारी पूरी तरह फिर से शुरू हो गई हैं और वस्तुओं तथा सेवाओं की मांग तेज बनी हुई है। वहीं CII के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा कि GST राजस्व में बढ़ोतरी से पता चलता है कि उद्योग सामान्य स्थिति में वापस आ रहा है। देश की अर्थव्यवस्था संकट के दौर से गुजर चुकी है।
इस वित्त वर्ष में इतना रहा कलेक्शन
महीना जीएसटी संग्रह करोड़ रुपये में
जनवरी 2020 110000
फरवरी 2020 105366
मार्च 2020 97,597
अप्रैल 2020 32,294
मई 2020 62,009
जून 2020 90,917
जुलाई 2020 87,422
अगस्त 2020 86,449
सितंबर 2020 95,480
अक्टूबर 2020 1,05,155
नवंबर 2020 1,04,963
दिसंबर 2020 1,15,174
Posted By: Sandeep Chourey
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे