Petrol Diesel Price Today: भारतीय तेल कंपनियों ने आज (रविवार) पेट्रोल-डीजल की कीमतों का ऐलान किया। रिकॉर्ड स्तर तक गिरे कच्चे तेल में कुछ दिनों से तेजी देखने को मिल रही है। रविवार को क्रूड ऑयल की कीमत स्थिर रही। देश की प्रमुख तेल कंपनियों ने घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव नहीं किया है। ऐसे में आम जनता को राहत मिली है।
साढ़े पांच महीने से समान स्तर पर दरें
ओपेक देशों द्वारा उत्पादन में कटौती के निर्णय के बाद कीमतों में तेजी देखी है। रिकॉर्ड स्तर तक गिर चुका क्रूड 100 डॉलर के करीब अब पहुंच रहा है। घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम पिछले साढ़े पांच महीने से एक ही स्तर पर बने हैं। रविवार सुबह डब्ल्यूटीआई क्रूड 88.96 डॉलर प्रति बैरल के पुराने स्तर पर और ब्रेंट क्रूड 95.99 डॉलर प्रति बैरल पर देखा गया। तेल की कीमतों में 22 मई को आखिरी बदलाव हुआ था। यह पहली बार है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतें पांच महीने से अधिक समय तक स्थिर रही हैं। सरकार ने 22 मई को एक्साइज ड्यूटी घटाई थी।
पेट्रोल और डीजल की कीमत 13 नवंबर
शहर
|
पेट्रोल कीमत (प्रति लीटर)
|
डीजल कीमत (प्रति लीटर)
|
दिल्ली
|
96.72 रुपये
|
89.62 रुपये
|
मुंबई
|
111.35 रुपये
|
97.28 रुपये
|
चेन्नई
|
102.63 रुपये
|
94.24 रुपये
|
कोलकाता
|
106.03 रुपये
|
92.76 रुपये
|
नोएडा
|
96.57 रुपये
|
89.96 रुपये
|
लखनऊ
|
96.57 रुपये
|
89.76 रुपये
|
जयपुर
|
108.48 रुपये
|
93.72 रुपये
|
तिरुवनंतपुरम
|
107.71 रुपये
|
96.52 रुपये
|
बेंगलुरू
|
103.19 रुपये
|
87.89 रुपये
|
Posted By: Kushagra Valuskar
- Font Size
- Close