अंबिकापुर । विधानसभा चुनाव में जीत के लिए बूथ की मजबूती ही सबसे बड़ा मंत्र है। भाजपा के सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने चार दिनों तक सरगुजा में रुक कर सभी मंडलों की बैठक ली। इन बैठकों में उन्होंने अपना बूथ हो सबसे मजबूत का संदेश दिया।जीत के मूल मंत्र के अनुसार बूथों के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए सभी से एकजुटता के साथ संगठन की गतिविधियों में जुट जाने आह्वान किया।
चार दिवसीय दौरे पर पहुंचे भाजपा संगठन प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने भाजपा कार्यालय में अंबिकापुर नगर तथा अंबिकापुर ग्रामीण मंडल की बैठक ली। भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य, भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता व भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित मंडल की बैठक में शक्ति केंद्र व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अपना बूथ हो सबसे मजबूत जीत का यही मूल मंत्र है, बूथ के कार्यकर्ता ही पार्टी को चुनाव में जीत दिलाते हैं, बूथ के कार्यकर्ताओं की मेहनत व समर्पण से ही भाजपा यहां तक पहुंची है। मंडल के पदाधिकारी बूथ से लगातार जीवंत संपर्क बना कर रखें। 30 जून तक सभी बूथों में गठन व बैठकें सम्पन्न करनी है।आगे उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस के विरुद्ध माहौल बना हुआ है, भूपेश सरकार के रोज नए नए घोटाले सामने आ रहे हैं। यह सरकार जनता में अपना विश्वास खो चुकी है। हमें बस जनता के बीच जाना है।उन्होंने गोठानों की हालत पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे प्रदेश के गोठानों में भूपेश सरकार ने भारी भ्रस्टाचार किया है, हम जिस गोठान में गए वहां गाय तो क्या गोबर भी हमें नहीं मिले। कांग्रेस को इस चुनाव में जनता जरूर सबक सिखाएगी।बैठक को भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर तथा नगर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राम केशवर राजवाडे ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री दीपक तोमर व ग्रामीण महामंत्री विवेक सिंह ने किया। इस अवसर पर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, देवनाथ पैकरा, अंबिकेश केशरी, मंजूषा भगत, विनोद हर्ष, विकास पांडे, मनोज गुप्ता, आलोक दुबे, अभिषेक शर्मा, विश्वविजय तोमर, नकुल सोनकर, मनीष सिंह, शैलेश सिंह, निश्चल सिंह, नीलेश सिंह, रिंकू वर्मा उपस्थित थे।
Posted By: Yogeshwar Sharma