लखनपुर। कुंवरपुर बांध में नहाने के दौरान नौ वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवारजनों में मातम पसर गया। जानकारी के अनुसार नीरज पिता तारिक लाल ग्राम कसकेला जिला सूरजपुर अपनी मां जमुना पति तारीक लाल के साथ विगत दिनों झाड़ीपुर अपने नानी के यहां आया हुआ था।
शाम लगभग चार बजे नीरज अपने साथी जयकिशन 12 वर्ष के साथ बकरी चराने जा रहा हूं कहकर कुंवरपुर बांध की ओर गया हुआ था। इसी दौरान नीरज अपने साथीं जय किशन के साथ कुंवरपुर बांध में नहाने के लिऐ उतर गया। नहाने के दौरान वह डूब गया। डूबने के बाद जय किशन उसे ढूंढने लगा। बाद में दो और बालक वहां पहुंचे थे। तीनों ने मिलकर बालक को ढूंढ निकाला। नीरज को पानी से निकाल कर कंधे में उठाकर उसकी मां जमुना के पास ले गए और घटना के संबंध में जानकारी दी। तत्काल स्वजन के द्वारा नीरज को उपचार के लिए लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर विवेक भटनागर के द्वारा उसे मृत घोषित किया गया।
Posted By: Yogeshwar Sharma