गरियाबंद (नईदुनिया न्यूज)। रेल मंत्रालय सदस्य विभा अवस्थी ने रेलवे बोर्ड की बैठक में राजिम, गरियाबंद, मैनपुर तथा देवभोग में टिकट आरक्षण केंध शुरू करने की मांग उठाई। इसके साथ ही। मंगलवार को नई दिल्ली के रेलवे भवन में रेलवे बोर्ड की बैठक में छत्तीसगढ़ से रेलवे बोर्ड की सदस्य एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी भी शामिल हुई। बैठक में रेल मंत्रालय समिति के चेयरमैन पीके कृष्ण दास, रेलवे के उच्च अधिकारी सहित सभी सदस्य मौजूद थे।
बड़ी संख्या में लोग रेल से करते हैं यात्रा
रेलवे बोर्ड की बैठक में क्षेत्र की प्रमुख मांग रखते हुए अवस्थी ने राजिम, गरियाबंद, मैनपुर, देवभोग में रेलवे टिकट आरक्षण सेवा केंध प्रारंभ करवाने की मांग रखी। उन्होनें बताया की गरियाबंद जिले से बड़ी संख्या में लोग रेल से ही देश के विभिन्न राज्यों में आना-जाना करते हैं। मुख्यालय से राजधानी के स्टेशन की दूरी 90 किमी है। दूरी अधिक होने के कारण यहां के लोगों को ट्रेन में सफर करने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के नागरिकों को तत्काल सुविधा प्रदान करने के लिए रेल आरक्षण सेवा केंध प्रारंभ कर उन्हें परेशानी से बचाया जा सकता है।
रायपुर से ओडिशा सीमा तक रेल लाइन सुविधा की मांग
इसके अलावा रेलवे बोर्ड सदस्य विभा अवस्थी ने रायपुर से राजिम मैनपुर गरियाबंद ओडिशा सीमा तक रेल लाइन का सर्वे कराकर रेल सुविधा प्रारंभ करने की मांग भी प्रमुखता से रखी। उन्होंने कहा की गरियाबंद जिला रायपुर राजधानी को ओडिशा से जोड़ने का एकमात्र सीधा मार्ग है। इस मार्ग में रायपुर से राजिम, गरियाबंद, मैनपुर से होते हुए ओडिशा सीमा तक रेल सुविधा प्रारंभ करने से व्यापारिक क्षेत्र में विकास की काफी संभावना हैं। इसका लाभ आम नागरिक, व्यापारी, किसानों सहित सभी वर्ग को मिलेगा। अवस्थी ने अवगत कराया की वर्षों से गरियाबंद जिले को राजधानी रायपुर और ओडिशा सीमा तक रेल लाइन जोड़ने की मांग लंबित है। कई बार सर्वे हो चुका है। ओडिशा के जूनागढ़ तक रेल लाइन आ चुकी है। जिले में राजिम तक पुरानी छोटी रेल लाइन है। इसे आगे ओडिशा सीमा तक जोड़ा जा सकता है।
कई अन्य मांगें भी रखी
इसके अलावा बैठक में उन्होंने जबलपुर से रायपुर नई इंटरसिटी ट्रेन प्रारंभ करने, महासमुंद में नेशनल हाईवे पर फ्लाई ओवर निर्माण, कोमाखान में क्लिक करके लोडिंग, अनलोडिंग का मुद्दा भी रखा। इसके अलावा महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के निरीक्षण के बाद जांच रिपोर्ट पेश की। संबलपुर, नागपुर, रायपुर व बिलासपुर डिविजन की यात्री सुविधा विषयों की लिपिबद्घ एवं मौखिक जानकारियां दी। मूलभूत समस्याओं को तत्काल दूर करने की अधिकारियों को आदेशित किया।
नई ट्रेन के लिए जताया आभार
उन्होंने छत्तीसगढ़ के केंधीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह की मांग पर अंबिकापुर से देश की राजधानी दिल्ली तक नई ट्रेन चलाए जाने को लेकर भी छत्तीसगढ़वासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्ध मोदी एवं केंधीय रेलवे मंत्री अश्वनी वैष्णव का धन्यवाद एवं आभार भी जताया।
Posted By: Nai Dunia News Network