बालोद। शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक रखी गई। बैठक में पदाधिकारियों ने उदयपुर संकल्प शिविर में लिए गए निर्णय जिसमें नौ से 14 अगस्त तक भारत जोड़ो पदयात्रा का आयोजन जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में किया जाना है। जिस पर बैठक में चर्चा करते हुए पदयात्रा के लिए मार्ग का निर्धारण किया गया। साथ हीं यह भी तय किया गया कि भारत जोड़ो पदयात्रा में जिले भर के कार्यकर्ताओं को ससम्मान आमंत्रित किया जाए और शासन की योजनाओं की जानकारी भी दी जाए।
विधायक व संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद नें कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर संगठन ने भारत जोड़ो पदयात्रा का जो दिशा निर्देश दिया है उसका पालन करेंगे और सभी कार्यकर्त्ता व पदाधिकारी मिलजुल कर इसे सफल बनाएंगे। इसके साथ ही उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आयोजन के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। इस अवसर पर पूर्व विधायक डोमेन्द्र भेड़िया, जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा, पुरुषोत्तम पटेल, महामंत्री रत्तीराम कोसमा, रामजी भाई पटेल, भोलाराम देशमुख, बसंत सोनबेर, गिरीश चंद्राकर, दिनाराम चेलक, क्रांति भूषण साहू, शम्भू साहू, केशव शर्मा, राजेश बाफना, जगदीश चांडक, सत्येंद्र साहू मीना साहू, जितेंद्र साहू चंद्रेश हिरवानी चुकेश्वर साहू पुरजन यादव, दामेश्वर देशमुख, अनिल सुधार, राजकुमार प्रभाकरआदि उपस्थित थे।
कांग्रेसियों ने बलिदानी महेंद्र कर्मा को किया याद
शुक्रवार को शहर व जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्व. महेंद्र कर्मा की जंयती मनाई। उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने उनका स्मरण करते हुए कांग्रेस पार्टी के लिए दिए गए उनके योगदान को याद किया। जिला कांग्रेस महामंत्री रतिराम कोसमा ने बलिदानी महेंद्र कर्मा को याद करते हुए कहा कि वे बस्तर के टाइगर थे। उनसे कांग्रेस को काफी मजबूती मिली थी। उन्होंने स्व. कर्मा की जीवनी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कांग्रेसियों ने कहा कि बस्तर को नक्सलवाद से मुक्त करने के लिए महेंद्र कर्मा ने सलवा जुड़ूूम अभियान की शुरुआत की थी। उनके अभियान को हमेशा याद किया जाएगा।
Posted By:
- Font Size
- Close