शंकरगढ़(नईदुनिया न्यूज)। भाजपा के प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने नगरीय प्रशासन मंत्री डा.शिवकुमार डहरिया का पुतला दहन किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश पैकरा के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने मंत्री डा.डहरिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ओर आरोप लगाया कि वाड्रफनगर विकासखंड में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मंत्री का बयान निंदनीय है। दुष्कर्म जैसी घटना को छोटा व बड़ा आंकना न्यायसंगत नहीं है। विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष तिलासाय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुखनंदन किसान, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष आशीष केसरी, मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। पदाधिकारियों ने वाड्रफनगर विकासखंड में हुई घटना की बारीकी से जांच और दोषियों के खिलाफ सवाई किए जाने की मांग की है।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे