बेरला(नईदुनिया न्यूज)।जनसंघ के संस्थापक एक देश ,एक संविधान के समर्थक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर बेरला भाजपा मंडल अध्यक्ष बलराम पटेल द्वारा सूरजपुरा में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिसमें जनसंघ के मुखर्जी के छायाचित्र पर पुष्प चढाकर पुष्पांजलि माला पहनाया गया। जिसमें स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
---------
गातापार में केबल तार चोर सक्रिय
थानखम्हरिया(नईदुनिया न्यूज)। समीपस्थ ग्राम गातापार में छह और सात जुलाई की रात चोरों ने खेतों में लगे विद्युत पम्प के केबल तार की चोरी कर ली जिससे कृषक परेशान हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गातापार तथा इससे लगे उमरावनगर खार के किसान जब सात जुलाई की सुबह अपने खेतों में गए तो देखा कि अज्ञात चोरों ने मोटर पंप के कमरे का ताला तोड़कर केबल काटकर चोरी कर ली है। चोरी एक दो किसान की नहीं बल्कि करीब पंद्रह किसानों के खेतों से की गई है। जानकारी अनुसार चोरों नेप्रदीप साहू, जन्नू साहू, जयकरण साहू, बनऊ साहू, खेलावन साहू, कुमार साहू, तुलसी साहू सहित पंद्रह किसानों को नुकसान पहुंचाया गया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि तांबा चोरी करने वाला गैंग इसमें शामिल हो सकता है। खेतों में पहले नोजल पाइप में लगे चिड़िया की चोरी होती थी, पीतल चोरी करने वाले चोर इसमें शामिल रहते थे, लेकिन अब चिड़िया प्लास्टिक की आने लगी है, जिससे इसकी चोरी थम गयी है। अब तांबा चोरी के फेर में चोर केबल काटकर ले जाने लगे हैं। इस चोरी से कृषक परेशान हैं। समाचार लिखे जाने तक थाना में इसकी इत्तला नहीं दी गई थी।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे