बेमेतरा (नईदुनिया न्यूज)। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय बेमेतरा के ऐतिहासिक बेसिक स्कूल मैदान मे अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस का आयोजन किया गया। अतिथि के रूप में कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान, मुख्य नगरपालिका अधिकारी होरी सिंह ठाकुर, समाजसेवी ताराचंद माहेश्वरी, विनय कुमार ताम्रकार, दिव्यांगजन संघ के अध्यक्ष रामलाल साहू, दिव्यांगजन सलाहकार कुंजीलाल दुबे, उपाध्यक्ष नवागढ़ रामकृष्ण यादव एवं दिव्यांगजन संघ के अंय पदाधिकारीगण सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में 250 से अधिक दिव्यांगजन एवं अंय गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कलेक्टर ने अपने उद्बोधन में दिव्यांजनों को कभी हार नहीं मानने तथा हमेशा प्रयत्नशील रहने को कहा। दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा एक दृष्टिबाधित दिव्यांग को मोबाइल, आठ दिव्यांगजनों को श्रवण यंत्र, नौ दिव्यांगजनों को बैटरीचलित ट्रायसिकल प्रदाय किया गया साथ ही उपस्थित सभी दिव्यांगों को शांल से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर दिव्यांगजनों का गोला फेंक एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर आने वाले दिव्यांगों को पुरस्कृत किया गया। दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय द्वारा दिव्यांगजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण स्टाल लगाया गया। दिव्यांगजनों को दिव्यांजन से संबंधित सभी योजनाओं की जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग से उपसंचालक अजय कुमार गेडाम, समाज शिक्षा संगठक नवागढ़ हेमराज सोनबेर, समाज शिक्षा संगठक बेरला नम्मू देवांगन, संतोष निषाद, समाज कल्याण के विभागीय कर्मचारी सीडी अचिन्त, रमेश सोनी, छम्मन मारखंडे, लाला राम साहू, अनिल सोनी, पीताम्बर यादव, हर्षवर्धन सिन्हा, रीना यादव, अनिल सिन्हा दीपक सोनी उपस्थित थे।
कृषि कालेज में मना कृषि शिक्षा दिवस
कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र साजा के द्वारा डा. राजेन्द्र प्रसाद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजामोहगांव साजा में राष्ट्रीय कृषि शिक्षा दिवस मनाया गया। कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता, प्राध्यापक एवं वैज्ञानिकों के माध्यम से माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को कृषि पाठ्यक्रम व प्रवेश की जानकारी दी गई। कृषि उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया। कृषि से संबंधित विभिन्न तकनीकों, नवाचारों व वर्तमान में कृषि शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डा. आलोक तिवारी, उ.मा.वि. के प्राचार्य संजय कुमार चंतारे व अन्य प्राध्यापक-शिक्षकगण उपस्थित थे।
Posted By: Nai Dunia News Network
- Font Size
- Close