नवागढ़ (नईदुनिया न्यूज)। नगर में गणतंत्र पर्व सादगीपूर्ण मनाया गया। विभिन्न कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान, चौक-चौराहों में ध्वजारोहण किया गया। प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देश के चलते कहीं भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं हुआ। स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर हाई स्कूल नवागढ़ में अजय कुमार सिन्हा थाना प्रभारी एवं दीक्षा सिन्हा ने ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर गीतेश्व यादव, पप्पू सिंह भास्कर, भुनेश कुमार साहू, बुलेंद्र कुमार निषाद , श्रीराम सिन्हा, दुर्गात्रि यादव, चंद्रकली यादव, सीमा गहिरे, रामेश्वरी बंजारे, स्नेहा मारकंडे, गंगा निषाद , रेशमी देवांगन, ललिता आदि उपस्थित रहे।
नगर पंचायत में नगर पंचायत अध्यक्ष तिलक घोष ने ध्वजारोहण किया। गांधी चौक में ध्वजारोहण पश्चात नगर पंचायत अध्यक्ष तिलक घोष ने मुख्यमंत्री का प्रदेश वासियों के नाम संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष आसाराम ध्रुव, ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर साहू , एल्डरमैन रूप प्रकाश यादव, पार्षद नैना कुर्रे, हेमंत सोनकर ,टीकमपुरी गोस्वामी , रतन दिवाकर, रमेश निषाद, लक्ष्मण साहू, गुरभेज सिंह गुंबर, इलियास खान, संतोष देवांगन, संतोष सेन , सीएमओ डीएल बर्मन, उप अभियन्ता विवेक रंजन तिर्की, मुख्य लेखापाल मुकेश तिवारी मौजूद थे।
शासकीय कन्या उधातर माध्यमिक विद्यालय नवागझढ़ में शाला विकास समिति के अध्यक्ष रूप प्रकाश यादव ने ध्वजारोहण किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर साहू ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर ज्ञानदास रात्रे, धरमवीर सिंह खुराना, संजीव पिंटू अनंत, दिलीप रजक, खेमन टण्डन, ताराचंद भास्कर मौजूद थे।
सेवा सहकारी समितियों में हुआ ध्वजारोहण
नवागढ़ शाखा अन्तर्गतग्राम सेवा सहकारी समिति नेवशा में पर्यवेक्षक नवागढ़ विधानसभा नरेन्द्र सिंह ठाकुर ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान सहायक प्रबधक अर्जुन सेन सहित स्टाफ तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे। वहीं रनबोड, हटहाडाडू, अँधियारखोर, झाल, नवागढ़, मुरता, प्रतापपुर, बोरतरा, मजगांव आदि समिति में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया।
Posted By: Nai Dunia News Network