• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cyber fraud: CBI अधिकारी बन बुजुर्ग को किया 1 महीने तक डिजिटल अरेस्ट, ठगे 55 लाख

छत्तीसगढ़ के भिलाई में सीबीआई अधिकारी बनकर ठगों ने एक बुजुर्ग से लगभग 55 लाख की ठगी कर ली है। ठगों ने व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर बुजुर्ग को मनी लॉन्डर...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sun, 01 Jun 2025 10:57:14 AM (IST)Updated Date: Sun, 01 Jun 2025 10:57:14 AM (IST)
Cyber fraud: CBI अधिकारी बन बुजुर्ग को किया 1 महीने तक डिजिटल अरेस्ट, ठगे 55 लाख
बुजुर्ग से ठगी

HighLights

  1. CBI अधिकारी बनकर किया डिजिटल अरेस्ट
  2. बुजुर्ग को बनाया शिकार, 55 लाख की ठगी
  3. व्हाट्सएप वीडियो काल पर डिजिटल अरेस्ट

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई: देश-प्रदेश में दिनों दिन ऑनलाइन स्कैम के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। ये डिजिटल ठग आए दिन नए-नए तरीके खोज कर लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे हैं और उनके पैसे लूट रहें हैं। ये ठग सोच समझ कर ऐसे लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं, जिन्हें इंटरनेट और टेकनॉलिजी की समझ थोड़ी कम है। ऐसे ही छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। जहां ठगों ने एक बुजुर्ग के लगभग 55 लाख उड़ा दिए ।

naidunia_image

मिली जानकारी के अनुसार ठगों ने एक बुजुर्ग को वीडियो काल पर फर्जी सीबीआइ अधिकारी बनकर ठगा है। अपराधियों ने बुजुर्ग से 2 करोड़ की मनी लांड्रिंग प्रकरण और गिरफ्तारी का भय दिखाकर 54 लाख 90 हजार रुपये ठग लिए। बुजुर्ग को लगातार एक महीने तक डिजिटल अरेस्ट किया गया था।


ऐसे बनाया शिकार

बता दें कि भिलाई निवास श्याम चंद्राकर के पास 29 अप्रैल को व्हाट्सएप वीडियो काल आया। कॉलर ने बताया कि वह सीबीआइ कार्यालय मुंबई से है। जांच एजेंसी को पता चला है कि मुंबई का नरेश गोयल नामक व्यक्ति केनरा बैंक का खाता संचालित कर रहा है। यह श्याम चंद्राकर का है, जिसे उसने पांच लाख में खरीदा है। दो करोड़ की मनी लांड्रिंग हुई है।

यह भी पढ़ें: माओवादी नेता को पोती का पत्र...‘दादा लौट आइए, बंदूक से ज्यादा जरूरी रिश्ते हैं’

गए 54.9 लाख

ठगों ने यह भी दावा किया कि इस मामले में एक प्रकरण सुप्रीम कोर्ट में रहा है। इससे बचने के लिए रुपये मांगे। पीड़ित बुजुर्ग ने अपने आप को बचाने के लिए ठगों की बात मान ली और 54 लाख 90 हजार की ठगी का शिकार हो गया।

यह भी पढ़ें: Supreme Court: 570 करोड़ के कोयला घोटाले के छह आरोपी को जमानत, मगर छोड़ना होगा छत्तीसगढ़

गौरतलब है कि सरकार और प्रशासन की ओर से साइबर ठगी को रोकने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए प्रशासन अगल-अलग तरीकों से लोगों को जागरुक करने की कोशिश कर रहा है। लेकिन बावजूद इसके ठगी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। जो कि एक चिंता का विषय बनता जा रहा है। इंटरनेट का उपयोग करने वाले लोगों को और अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। जिससे की वें इस तरह की ठगी से बच सके और अपनी सालों की मेहनत की कमाई को बचा सकें।