भिलाई। Bhilai News सूडान के भारतीय राजदूत दीपक वोहरा शनिवार को भिलाई के रूंगटा इंजीनियरिंग कालेज आर-1 के एक कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि भारत 2047 तक दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। आज कोई भी ऐसी चीज नहीं है, जिसे भारत नहीं बना रहा है। भारत में हर 15 मिनट में एक किलोमीटर हाइवे बन रहा है। सेमी और हाई स्पीड ट्रेन चल रही हैं। उन्होंने पाकिस्तान और चीन पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि यह दोनों देश अब यह न सोचें कि हमें धमकाएंगे। ऐसा करने की कोशिश भी की तो उन्हें भारत बर्बाद कर देगा।
वोहरा ने कहा कि उन्होंने करीब 20 बार लालकिले से कामिंट्री की है, लेकिन जितने भी लीडर्स आए सभी ने बड़ी बातें और घोषणाएं करते हैं। शाम को चाय पीकर सो जाते। फिर एक चायवाल आया, जिसने इस देश की बेहतरी के लिए विजन दिया। 50 साल में देश उतना विकास नहीं कर पाया, जितना एक चाय वाले के आने से सात साल में किया है। अमरीका की आबादी 23 करोड़ की है। जबकि भारत में 34 करोड़ विद्यार्थी हैं। इसमें से 52 फीसदी हमारी बेटियां हैं। खुद को दुनिया को सबसे ताकतवर मुल्क के लिए यह जानकारी ही भारत की ताकत बताने के लिए काफी है।
तीन देशोंं के मुखिया कर रहे भांगड़ा राजदूत वोहरा ने कहा कि हाल ही में भारत ने 470 नए बोइंग विमान ऑर्डर किए हैं। यह घोषणा क्या हुई, अमरीका, ब्रिटेन और फांस के राष्ट्रपति भांगड़ा करने लगे। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा कि भारत यह भी कर सकता है। हमने उन्हें बता दिया है कि तुम बड़ी शक्तियां होंगे, लेकिन आगे बढऩा है तो भारत से दोस्ती करना जरूरी है। देश की अर्थव्यवस्था राजदूत वोहरा ने बताया कि 4 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनने में हमें सात साल ही लगे। जबकि एक से ३ ट्रिलीयन तक 60 साल लग गए। अभी भारत में प्रति व्यक्ति आय 2 हजार डॉलर है, लेकिन 2047 तक यह आंकड़ा 20 हजार डॉलर प्रति व्यक्ति पहुंचेेगा।
डरपोक और भूखा होता है पैसा
वोहरा ने कहा कि पैसा बड़ा ही डरपोक और भूखा होता है। ये पैसा वहीं रहता है, जहां उसकी सुरक्षा होती है। जहां रहकर वह मोटा होगा। विदेशियों को यह बात समझ आ चुकी है, इसलिए अब उनका यह पैसा निवेश की शक्त में भारत आ रहा है। 160 देशों ने अपने निवेश के लिए भारत के 60 बिजनेस सेक्टर्स में पैसा लगाया है। वे भारत इसलिए आए क्योंकि उन्हें इस देश पर भरोसा है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रुंगटा ग्रुप के चैयरमेन संतोष रुंगटा ने की। डायरेक्टर सौरभ रुंगटा, प्राचार्य डॉ राकेश हिमते भी मौजूद रहे।
जानिए कौन है दीपक वोहरा
दीपक वोहरा भारत के राजदूत, तीन देशों में प्रधानमंत्रियों के विशेष सलाहकार, कार्गिल और लेह में भारत के विशेष सलाहकार हैं। वें अब तक भारत, दक्षिण सूडान, पोलैंड सहित सात देशों में राजदूत रह चुके हैं।
हमारा सबसे अच्छा दोस्त कौन?
भारत का सबसे अच्छा मित्र कौन सा देश है। इस सवाल का जवाब देते हुए वोहरा ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ के 193 सदस्य हैं। एक दो देश को छोड़ दें तो बाकी सभी भारत को स्पेशल कहते हैं। भारत की पहचान इसी से कर सकते हैं कि वल्र्ड बैंक का नया अध्यक्ष भारतीय होगा। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए तीन कैंडीडेट भारतीय हैं। हर एक देश के टॉप लेबल पर भारत के लोग बैठे हैं। कई लोग ऐसे हैं जो बड़ी सेलरी छोडक़र भारत लौट रहे हैं। उनका कहना है कि अब यदि कहीं संभावना है तो वो भारत में है।
Posted By: Vinita Sinha
- Font Size
- Close