दुर्ग। मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। शनिवार को आसमान में दिनभर धूप-छांव का खेल चलता रहा। लेकिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान एक बार फिर बढ़ गया। अधिकतम तापमान बढ़ने की वजह से दिन का पारा 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।
शनिवार को दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। लेकिन दोपहर बाद आसमान पर बादल छा गए। करीब घंटे भर तक बादल छाया रहा इस दौरान तेज हवाएं चलने के साथ ही कहीं-कहीं बूंदा-बांदी भी हुई। शाम चार बजे के आसपास एक बार धूप नजर आने लगी।
मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को दुर्ग का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अभी भी एक-एक डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। वहीं शुक्रवार को दुर्ग का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस लिहाज से शनिवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में क्रमशः1.6 व 0.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।
--
हो सकती है बूंदा-बांदी
मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार आसमान आंशिक रूप से मेघमय बना रहेगा। लेकिन कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदा-बांदी होने की संभावना भी बनी हुई है। रविवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना जताई गई है।
--
सोलर लाईट कई माह से बंद
सेलूद। ग्राम पंचायत मटंग भाठापारा में नंदघर के पास लगा सोलर लाईट मास्ट के आधे लाइट छह माह से बंद पड़ा है। ग्रामीण मनोज साहू का कहना है शासन द्वारा सोलर लाईट मास्ट में लगे लाइट एक एक कर बंद होते जा रहे हैं।
ग्रामीणों द्वारा सरपंच डेगेश्वरी वर्मा व सचिव दीप्ति चन्द्राकर को भी जानकारी दी गई। परंतु कुछ भी नहीं हो पाया। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश शुरू होते ही दिक्कत होने लगेगी। इससे पहले ही इसे सुधरवाना चाहिए।
--
Posted By: Nai Dunia News Network
- Font Size
- Close