धमधा। Bhilai News: भिलाई के धमधा थाना क्षेत्र के ग्राम रहटादाह निवासी एक व्यक्ति ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली। मृतक गांव के किसानों को कृषि का सामान बेचता था। उसने गंडई की एक कृषि केंद्र से उधार में सामान लिया था और किसानों को सामान बेचा था। किसानों से रुपये वसूलने के बाद उसने कृषि केंद्र वाले को उसके रुपये नहीं दिए थे। कृषि केंद्र संचालक ने अपने रुपये के लिए उस पर दबाव बनाया तो उसने बीते 27 जनवरी को कीटनाशक का सेवन कर लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था। जिसमें उसने अपनी मौत का कारण कर्ज को बताया है। धमधा पुलिस ने प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही ग्रामीणों में इस बात की भी चर्चा है कि मृतक खुद किसान था और उसने कर्ज के चलते आत्महत्या की है।

गंडई से कीटनाशक लाकर गांव के किसानों को बेचता था मृतक

पुलिस ने बताया कि ग्राम रहटादाह निवासी ईश्वरी ठाकुर ने 29 जनवरी को कीटनाशक का सेवन कर लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ईश्वरी ठाकुर गंडई के राघवेंद्र कृषि केंद्र संचालक राघवेंद्र यादव और सोनपाल यादव से उधार में कीटनाशक लाकर गांव के किसानों को बेचता था। उसने 28 जनवरी की सुबह ही कृषि केंद्र से 70 हजार रुपये का कीटनाशक उधार में लिया था। साथ ही वो पूर्व में भी पांच लाख रुपये का कीटनाशक उधार में लेकर आया था और उसे किसानों को बेचा था। कृषि केंद्र संचालकों ने जब अपने पुराने रुपयों के लिए उस पर दबाव बनाया तो उसने 29 जनवरी को कीटनाशक का सेवन कर लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक ईश्वरी ठाकुर ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें उसने कृषि केंद्र संचालक सोनपाल यादव और राघवेंद्र यादव को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। धमधा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एएसपी ग्रामीण अनंत साहू ने कहा, मृतक सेल्समैन का काम करता था। उसने कृषि केंद्र से उधार में कीटनाशक लेकर किसानों को बेचा था। किसानों से कीटनाशक के रुपये लेकर उसने खुद ही रख लिए थे। कृषि केंद्र संचालकों ने जब अपने रुपयों के लिए उस पर दबाव बनाया तो उसने आत्महत्या कर ली। धमधा पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Posted By: Ashish Kumar Gupta

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़
  • Font Size
  • Close