भिलाई। नुपुर शर्मा के समर्थन में इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने वाले कुम्हारी के युवक राजा जगत को धमकाने के मामले में गिरफ्तार प्रेमी प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि उन लोगों ने राजा जगत को मारने की योजना बना ली थी। लेकिन, घटना के बाद से राजा ने रायपुर जाना ही बंद कर दिया था। इसलिए वे लोग उसे मार नहीं सके।
आरोपितों ने पुलिस को यह भी बताया है कि दोनों का इस्लाम के प्रति का झुकाव था और वे दोनों इस्लामिक रीति से ही विवाह भी करने वाले थे। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद दोनों आरोपित शहर छोड़कर भागने की फिराक में थे। जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए आरोपितों में अस्पताल वार्ड शारदा मंदिर के पास थाना गोल बाजार रायपुर निवासी कासिफ उर्फ कुणाल सेंद्रे (22) और उसकी मंगेतर राजीव गांधी आवास योजना जे ब्लाक रूम नंबर 12 गोल बाजार रायपुर निवासी रितिका भारती (20) ने शिकायतकर्ता राजा जगत को इंस्टाग्राम पर धमकी दी थी।
साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उनका इस्लाम के प्रति उनका आस्था थी। वे दोनों उसी धर्म को मानते थे और समुदाय विशेष के लोगों से उनका बहुत ज्यादा संपर्क था।
जब शिकायतकर्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर नुपुर शर्मा का समर्थन किया तो उन्होंने पहले खुद शिकायतकर्ता को धमकाया। इसके बाद उन्होंने अपने संपर्क के लोगों को इसके बारे में बताया था। जिसके बाद उनके संपर्क के लोगों ने भी दोनों आरोपितों के फोन से ही शिकायतकर्ता को धमकाया था। लेकिन, गिरफ्तार किए गए आरोपितों ने अपने फोन से मैसेज करने वालों के नाम नहीं बताए। आरोपितों ने इस बात को भी स्वीकार किया है कि वे लोग शिकायतकर्ता को मारने की योजना बना चुके थे। लेकिन, शिकायतकर्ता ने रायपुर आना छोड़ दिया था॥
इसलिए वे उसे नहीं मार सके। आरोपित कासिफ उर्फ कुणाल सेंद्रे सब्जी बेचता था। वहीं रितिका भारती घर पर ही रहती थी। दोनों आरोपितों के खिलाफ फोन पर धमकी देने की धारा के तहत कार्रवाई की गई है।
मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपित भागने की फिराक में थे। लेकिन, उसके पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपितों के मोबाइल से कुछ और लोगों ने भी मैसेज किया था। लेकिन, आरोपितों ने उनका नाम नहीं बताया है।
-प्रकाश शुक्ला, थाना प्रभारी कुम्हारी
Posted By: Nai Dunia News Network
- # lover
- # girlfriend
- # planned to kill the young man
- # kunal sendre
- # ritika bharti
- # nupoor sharma
- # Chhattisgarh News
- # Bhilai News in Hindi
- # Bhilai Latest News
- # Bhilai Headlines
- # cg news
- # raipur news
- # big news
- # breaking news