भिलाई। Yoga Day in Durg: विश्व योग दिवस पर भिलाई दुर्ग में विभिन्न स्थानों पर राजनैतिक, सामाजिक संगठनों, स्कूल एवं कालेज में विभिन्न आयोजन किए गए। सुबह से योग शिक्षकों द्वारा विभिन्न आस कराते हुए इसका महत्व भी बताया गया। जिला स्तरीय आयोजन खालसा स्कूल दुर्ग में हुआ। इसमें मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू रहे। इसके अलावा बीएसएफ कार्यालय रिसाली, गणेश पंडाल सेक्टर 2 में भी आयोजन हुआ। सेक्टर 2 में आयोजित कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे मौजूद रहे।
केंद्रीय विद्यालय के बच्चों द्वारा मैत्री बाग स्थित कैंडल गार्डन में योग किया गया। स्टेट कन्वीनर संस्था द्वारा पायोनियर मॉन्यूमेंट में आयोजन किया गया। यहां सेफी चेयरमैन एवं आफिसर एसोसिएशन भिलाई इस्पात संयंत्र के अध्यक्ष एनके बंछोर सहित अन्य ने योग किया। इसके अलावा भाजपा द्वारा विभिन्न शक्ति केंद्रों में योग दिवस पर आयोजन किया गया था। वही सेक्टर 5 स्थित सत्य विजय आडिटोरियम में भिलाई नगर निगम द्वारा योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव महापौर नीरज पाल सहित निगम के पार्षद गण योग करने जुटे।
Posted By: Ashish Kumar Gupta
- Font Size
- Close