बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। सरकंडा क्षेत्र में 13 साल की बालिका को अश्लील वीडियो दिखाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित ने अपनी ही करतूत का वीडियो बना लिया। इस वीडियो को इंटरनेट मीडिया में प्रसारित करने की धमकी देकर छह माह तक नाबालिग से दुष्कर्म करना रहा। बड़ी बहन ने इसकी जानकारी चाइल्ड लाइन को देकर सरकंडा थाने में घटना की शिकायत की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही है।
सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली 13 वर्षीय बालिका स्कूल की छात्रा है। मोहल्ले में रहने वाले एक युवक का उनके घर में आना-जाना था। इसके कारण उनके बीच पहचान थी। छह महीने पहले युवक अपने घर में अकेला था। नाबालिग उसके घर चली गई। युवक उसे अपने कमरे में ले गया और अश्लील वीडियो दिखाया। इसके बाद उसने नाबालिग से दुष्कर्म किया। युवक ने इसका भी वीडियो बना लिया। इसके बाद वह वीडियो को प्रसारित करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। घटना से डरी नाबालिग ने इसकी जानकारी स्वजन को नहीं दी। दो दिन पहले युवक ने धमकी देकर नाबालिग को अपने घर बुलाया।
इसकी जानकारी नाबालिग की बड़ी बहन को हो गई। बालिका के लौटने पर उसने पूछताछ की तो मामला सामने आ गया। बड़ी बहन ने इसकी जानकारी चाइल्ड लाइन को दी। चाइल्ड लाइन ने बालिका की काउंसिलिंग की। इसमें उसे पूरे मामले को बताया। चाइल्ड लाइन ने इसकी जानकारी सरकंडा पुलिस को देकर मामले की शिकायत की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जुर्म दर्ज होने की जानकारी होने के बाद आरोपित घर से फरार है। पुलिस उसके स्वजन से पूछताछ कर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Posted By: Abrak Akrosh
- Font Size
- Close