मेष राशि: योजना के अनुरूप कार्य नहीं होंगे। वाहन के मेंटीनेंस में धन खर्च हो सकता है। व्यवसाय में आय बढ़ने की सम्भावना है। घर के छोटे सदस्यों के प्रति काफी स्नेह भाव रखेंगे। उच्चाधिकारी आपके प्रति अच्छा व्यवहार रखेंगे। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। परिवार की जिम्मेदारियों को लेकर तनाव में हो सकते हैं। भुवन भास्कर को अर्घ्य प्रदान करें।
वृष राशि: आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। कार्यक्षेत्र की बाधा दूर होगी। बौद्धिक चर्चाओं में आप सम्मिलित हो सकते हैं। व्यवसाय में बेहतरीन अवसर मिलने की सम्भावना बन रही है। इससे आपमें एक नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन काफी अच्छा है। शिव मंदिर में जाकर दूध अर्पित करें ।
मिथुन राशि :आज का दिन आपके लिये सामान्य ही रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको सहयोगियों से मदद लेनी चाहिये। दूसरों की भावनाओं को आप काफी महत्व देंगे। लेकिन लोग आपको उतना भाव नहीं देंगे इससे आपको अपमान महसूस हो सकता है। सुबह सिरदर्द की समस्या हो सकती है। आज लम्बी दूरी की यात्रा न करें।हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कर्क राशि: अपने सीनियर्स से सीखने का प्रयास करेंगे। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार में कुछ बड़ी डील हो सकती है। मित्रों से विचार-विमर्श करना हितकर होगा। महत्वपूर्ण वस्तुओं व सेवाओं की खरीदारी के समय मोलभाव अवश्य कर लें। शाम के समय आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। दुर्गा जी को जाकर के लाल पुष्प चढ़ाएं।
सिंह राशि: आज आप स्वस्थ और तरोताजा महसूस करेंगे। बुजुर्गों से आशीर्वाद अवश्य लें। जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर सकते हैं। ऑफिस का काम आपको घर पर भी करना पड़ेगा। इसके अलावा दिन काफी अच्छा रहने वाला है। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कन्या राशि: दोपहर के बाद सभी काम बनते नजर आयेंगे। बौद्धिक विषयों के पठन-पाठन में रुचि लेंगे। अपने शौक के अनुसार करियर बनाने का विचार आ सकता है। फाइनेंस से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। कानूनी मामलों को लेकर सावधान रहें। पीपल के वृक्ष में जल दें और दीपक जलाएं।
तुला राशि: आज मन में महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर शंका रहेगी। गलत आदतों के कारण आलोचना का शिकार हो सकते हैं। प्रेमी जोड़ों को बुजुर्गों से डांट खानी पड़ सकती है। अपने गुप्त रहस्य किसी को न बतायें। अधीनस्थ कर्मचारियों पर निगरानी बनाये रखें। धन के लेन-देन में सावधानी रखें।श्री सूक्त का पाठ करें।
वृश्चिक राशि:आपका मन कुछ विचलित हो सकता है। दोपहर तक आवश्यक कार्य कर लें । सामाजिक रिश्तों को बेहतर बनाने का प्रयास करें। दस्त और उल्टी की समस्या हो तो सीधे अपने चिकित्सक से सम्पर्क करें। मांसपेशियों के खिंचाव की समस्या हो सकती है। घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। शिव मंदिर में जाकर दूध अर्पित करें।
धनु राशि: आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। वैवाहिक जीवन बेहद सुखद रहेगा। अपनी प्रतिभा पर पूर्ण भरोसा रखें। रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। मित्रों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। हनुमान मंदिर में जा कर 7 परिक्रमा करें।
मकर राशि: सभी कार्यों को तय समय में पूरा कर लेंगे। कुछ नया जानने व खोजने की इच्छा मन में रहेगी। राजनीति में आप काफी रुचि लेंगे। शेयर मार्केट से जुड़े कारोबार में घाटा हो सकता है। आज कर्ज बिल्कुल न लें वरना आपको परेशानी हो सकती है। नजदीकी लोग आपसे नाराज रहेंगे। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कुंभ राशि: धन की कमी के कारण आपके काम प्रभावित हो सकते हैं। प्रेमी जन को लेकर कुछ तनाव हो सकता है। अपना पूरा फोकस अपने लक्ष्य पर बनाये रखें। कार्यक्षेत्र में अनुभवी न बुजुर्ग सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है। अपनी छवि को लेकर कुछ चिन्तित रहेंगे। शिवलिंग में गन्ना का रस चढ़ाएं ।
मीन राशि: आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा की योजना बना सकते हैं। पुरानी चोट का दर्द उभर सकता है। नये व्यापार में आ रही परेशानी दूर होगी। शाम को माता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। ऑनलाइन शॉपिंग से आपको काफी अच्छी छूट और ऑफर का लाभ मिल सकता है। पीपल के वृक्ष में जल दें और दीपक जलाएं।
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'29 मई 2022
Posted By: Yogeshwar Sharma
- Font Size
- Close
- # 29 मई 2022 राशिफल
- # aaj ka rashi fal
- # 29 May 2022 Rashifal
- # Rashifal 29 May 2022
- # 29 May 2022 Ka Rashifal
- # Aaj Ka Rashifal 29 May 2022
- # 29 May 2022 Ka Rashifal
- # 29 May Rashifal 2022
- # 29 May 2022 Rashifal In Hindi
- # 29 मई २०२२ राशिफल
- # Today Horoscope Rashifal 29 May 2022
- # 29 मई 2022 का राशिफल
- # May29 Horoscope