बिलासपुर। Railway News: कोरबा—यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन के एसी कोच में अचानक खराबी आ गई। यह दिक्कत कोरबा से जब ट्रेन रवाना हो रही थी। उसी समय आई। इसे बनाने की कोशिश की गई। लेकिन सुधार नहीं हुआ तब कोच को अलग कर दिया गया। इसी स्थिति में ट्रेन बिलासपुर पहुंची। यहां दूसरा कोच जोड़ा गया। इसके बाद ही ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई। ट्रेन की लेटलतीफी से यात्री परेशान हुए।
इस ट्रेन का बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने का समय सुबह 9.50 बजे हैं। इसके मद्देनजर यात्री स्टेशन पहुंच गए। ट्रेन देर से पहुंचने के जानकारी मिली। इस पर यात्री प्लेटफार्म पर बैठकर इंतजार करने लगे। कुछ यात्री तो लेटलतीफी से इतने परेशान थे कि बार- बार पूछताछ केंद्र पहुंचकर देरी की वजह पूछने लगे। इसी बीच तकनीकी खराबी के बारे में बताया। ट्रेन का ए-1 कोच में तकनीकी दिक्कत थी।
पहले तो रेलकर्मी उसे सुधारने का प्रयास करते रहे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। ऐसी स्थिति में कोरबा रेलवे स्टेशन में ही कोच को अलग कर दिया गया। साथ ही इसकी जानकारी बिलासपुर को भेजी गई। जिससे की यह दूसरा कोच जोड़ा जा सके। ट्रेन कोरबा से रवाना हुई और करीब एक घंटे देरी से सुबह 10.55 बजे जोनल स्टेशन पहुंची। यहां रेलकर्मी एक कोच की व्यवस्था कर रखे हुए थे।
ट्रेन के पहुंचते ही कोच को जोड़ने का काम शुरू हो गया। इस दौरान करीब एक घंटे और अतिरिक्त समय लगा। इसकी वजह से ट्रेन 11.45 बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। इसके बाद ही यात्रियों ने राहत की सांस ली। चूंकि यात्रियों को पहले ही तकनीकी दिक्कत के बारे में बता दिया गया था। इसलिए हंगामे जैसी स्थिति निर्मित नहीं हुई।
Posted By: anil.kurrey
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे