Bilaspur News: बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेसी के बैनर तले 26 जनवरी से समूचे प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुस्र्आत की जा रही है। राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस अभियान को लेकर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों से लेकर कांगेे्रस के दिग्गजों को सीधेतौर पर जिम्मेदारी देने के साथ ही अभियान को सफल बनाने का टास्क भी सौंपा गया है। कांग्र्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में प्रदेश में निकलने वाली हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का अपना राजनीतिक महत्व भी है। इसे लेकर कांग्रेसी अभी से ही तैयारी में जुट गए हैं।
सोमवार को कांग्रेस भवन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी एक के अध्यक्ष जावेद मेमन ने बैठक का आयोजन किया था। बैठक की खास बात ये कि जस्र्री रणनीति बनाने के बाद कांग्रेस के पदाधिकारी व दिग्गजों ने आपस में एकजूटता का प्रदर्शन भी किया। कांग्रेस भवन में एक दूसरे का हाथ पकड़कर फोटो भी खिंचाई। इसके पीछे आम कार्यकर्ताओं को संदेश देना है कि पीसीसी के निर्देश पर और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में हम सब कांग्रेसी एकजूट हैं और इसे राजनीतिक अभियान के रूप में चलाएंगे। बैठक के दौरान अभियान के पर्यवेक्षक,प्रभारियों व संगठन के पदाधिकारियों की अच्छी खासी मौजूदगी रही।
राज्य सरकार के कामकाज का करेंगे प्रचार
इस महत्वाकांक्षी अभियान के दौरान राज्य सरकार के कामकाज को लेकर प्रचार प्रसार करेंगे। लोगों से सीधी मुलाकात करेंगे और शासन की चल रही विभिन्न् जनकल्याणकारी योजनाओं की फीडबैक लेंगे। कामकाज से वे कितना संतुष्ट हैं और किसी तरह का कोई सलाह है तो वे भी लेंगे। पूरी जानकारी पीसीसी के हवाले की जाएगी। यात्रा से जुड़े फीडबैक को लेकर रण्ानीतिकार इस पर प्रभावी ढंग से अमल करने की योजना बनाएंगे।
केंद्र सरकार की खोलेंगे पोल
यात्रा का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य केंद्र सरकार के झूठे वायदों को लोगों के बीच जमकर प्रचारित करना और राज्य सरकार के साथ किए जा रहे असहयोग को लेकर जनमत जुटाना भी रहेगा। धान खरीदी के दौरान पैदा की जाने वाली अड़चनों के अलावा बीते वर्ष केंद्रीय पुल में चावल की खरीदी में की गई कटौती को भी मुद्दा बनाने का निर्णय लिया है।
इनकी रही मौजूदगी
शहर पर्यवेक्षक चंद्रप्रकाश बाजपेयी, ब्लाक एक के प्रभारी समीर अहमद, ब्लॉक एक के अध्यक्ष जावेद मेमन, महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नज़रुद्दीन, योग आयोग के सदस्य रविन्द्र सिंह, जोन 1 अध्यक्ष काशी रात्रे, जोन 2 अध्यक्ष विनय वैद्य, पार्षद रामशंकर बघेल, सीताराम जायसवाल, भास्कर यादव,सिमा घृतेश, शहज़ादी कुरैशी, स्वर्णा शुक्ला,भरत कश्यप, पार्षद प्रत्याशी अंकिता भोई, श्याम लाल चंदानी, आशीष तापसे, चंद्र प्रदीप बाजपेयी, महिला कांग्रेस नेत्री मंजू त्रिपाठी, अफ़रोज़ खान युवा कांग्रेस से आसिफ खान, मो अयाज़, रेहान रज़ा, हिमांशु कश्यप,विराज रजक,ओमप्रकाश मानिकपुरी, वरिष्ठ कांग्रेस से पप्पी भंडारी,हरवेंद्र शुक्ला, अर्जुन सिंह उपस्थित थे।
Posted By: Yogeshwar Sharma
- Font Size
- Close