Bilaspur News: बिलासपुर। विकास खोजो अभियान के दौरान राज्य और शहर सरकार को कटघरे में खड़ा करने में राजनीतिक रूप से सफल रहने के बाद पूर्व मंत्री अग्रवाल सोमवार से एक और बड़ी राजनीतिक अभियान की शुस्र्आत करने जा रहे हैं। अधूरे पड़े विकास कार्य को लेकर शहर सरकार और राज्य सरकार पर हमला बोलेंगे। अभियान की खास बात ये कि जिन बड़ी परियोजनाओं में भाजपा शासनकाल के दौरान करोड़ों की राशि स्वीकृति की गई थी और निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया था आज भी अधूरे पड़े हैं। अधूरी पड़ी बड़ी परियोजनाओं के सामने टेंट लगाकर धरना देंगे और राज्य सरकार की नाकामी को शहरवासियों के सामने उजागर करेंगे। धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा और भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की कार्यकर्ताओं के साथ ही संबंधित मोहल्लेवासियों की मौजूदगी रहेगी।

20 मार्च से 15 अप्रैल तक सप्ताह में तय दिवसों में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में धरना कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर 20 मार्च को विभिन्न् मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं, समर्थकों की उपस्थिति में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल नगर विकास के कार्यों की दशा और दिशा पर कांग्रेस सरकार की बदइंतजामी का खुलासा करेंगे। अमर अग्रवाल ने कहा कि पांच वर्षों में भूपेश सरकार की कथनी और करनी का अंतर जनता के सामने है। भाजपा के कार्यकाल में अरबो रुपये की लागत से विकास योजनाएं शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के निकायों के माध्यम से आरंभ कराई गई। कांग्रेस की सरकार ने नगर विकास के लिए एक भी नई योजना शुरू नहीं की और पूर्व से चली आ रही विकास योजनाओं को पूरा करने का काम भी नहीं किया। नगरीय क्षेत्र हो या ग्रामीण इलाके आवास, बिजली, पानी, सडक, शिक्षा, स्वास्थ, रोजगार दृष्टि से छत्तीसगढ की जनता प्रदेश सरकार की कार्यशैली को लेकर अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं। सरकार के विकास के वादे विज्ञापनों की होर्डिंग्स में तो आसमान छूते दिखाई देते हैं लेकिन इनका धरातल पर जनता से कोई सरोकार नहीं है। कांग्रेस सरकार बिलासपुर की जनता के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। भाजपा के समय देश के 100 शहरों में स्मार्ट सिटी की योजना में बिलासपुर और रायपुर का चयन हुआ, साथ ही राज्य मद से अन्य नगर निगमांे को भी स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने का काम चालू किया गया।

स्मार्ट सिटी के फंड का हो रहा दुस्र्पयोग

बिलासपुर में स्मार्ट सिटी के लिए सबसे ज्यादा 4000 करोड रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत कर 100 से अधिक प्रोजेक्ट वर्क को मूर्त रूप देना आरंभ किया गया लेकिन आज पांच वर्षों बाद भी अधिकांश कार्य रुकें हुए है। कई कार्यो का टेंडर भी नही हुआ है। गैर अनिवार्य कार्यों को होने वाले कार्यों के ऊपर वरीयता दी जा रही है।

11 हजार करोड़ के निवेश से वंचित हो गया छग

2011 एवं 2016 में प्रदेश में पीएम आवास योजना में 16 लाख आवास स्वीकृत हुए किंतु प्रदेश सरकार की टालमटोल से आठ लाख से ज्यादा आवास वापस हो गए। इससे लगभग 11 हजार करोड रुपये का व्यापार रोजगार,निवेश, छत्तीसगढ में आने से वंचित हो गया। भागीरथ मुनि ने स्वर्ग से गंगा को धरती पर उतारने पुनीत कार्य किया ,वैसे ही प्रधानमंत्री मोदी घर-घर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए अमृत मिशन आरम्भ कर भागीरथ प्रयास कर रहे हैं लेकिन प्रदेश की सरकार लोगों को शुद्ध पेयजल भी उपलब्ध नहीं करा पा रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब कल्याण योजना में 80 करोड लोगों के लिए महामारी के काल में राशन भोजन का इंतजाम किया।

पीडीएस में 600 करोड़ का घोटाला,तय करनी होगी जवाबदेही

प्रदेश की सरकार ने गरीबों की थाली में डाका डाल कर 600 करोड़ रुपये का पीडीएस का चावल गायब कर दिया। कांग्रेस सरकार ने केवल नरवा,गरुवा, घुरवा और बारी में ध्यान लगाया लेकिन खस्ताहाल गौठान, गुणवत्ता विहीन खाद, कागजी गोबर खरीदी, उर्वरक के कृत्रिम संकट से ग्रामीण आबादी भी ठगी रह गई। आर्थिक मोर्चे पर पूरी तरह विफल रही छत्तीसगढ सरकार ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को कर्जे में लाद दिया है। 500 करोड़ रुपये कर्जे के ब्याज की अदायगी में ही दिए जा रहे है। राज्य के युवा रोजगार को तरस रहें है और सरकार प्रायोजित बेरोजगारी के आंकड़े प्रसारित करवा कर वाहवाही लूट रही रही है। राज्य में प्रशासनिक तंत्र राजनीतिक दबाव में काम कर रहे हैं ।बिलासपुर जैसे शांत शहर में अपराधी और माफियाओं का बोलबाला है। चाकूराज से नगर की जनता भयभीत है। सारी विकास योजना ठप्प पड;ी हुई है।

अमर ने ली पदाधिकारियों की बैठक

अमर अग्रवाल ने विगत दिवस निवास कार्यालय में सभी मंडल के पदाधिकारियों की बैठक लेकर अधूरी पड;ी परियोजनाओं के विरुद्ध मोर्चा खोलने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने विकास को तरसते बिलासपुर में जारी अधूरी परियोजनाओं की तस्वीर जनता के सामने रखने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए केन्द्र सरकार की योजनाओं को व्यापक प्रचार प्रसार कर घर-घर तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। आईटी मीडिया प्रभारी प्रवीण दुबे ने बताया कि सोमवार को सरकंडा क्षेत्र में साइंस कॉलेज मैदान में दिल्ली के प्रगति विहार की तर्ज पर आरंभ कराए गए करोडों रुपये के लंबित विकास प्रोजेक्ट की बदहाली के खिलाफ धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल एवं विभिन्न् मोर्चों के कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल होंगे।

Posted By: Yogeshwar Sharma

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़
 
google News
google News