Bilaspur Crime News: बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। सिविल लाइन क्षेत्र के मंगला स्थित ठेठाडबरी के पास रेलवे ट्रैक के किनारे झुलसी महिला का मंगलवार को पीएम कराया गया। इधर घटना के चार दिन बीतने के बाद भी महिला की पहचान नहीं हो पाई है। ऐसे में पुलिस उसका अंतिम संस्कार कराने की तैयारी कर रही है।
सिविल लाइन क्षेत्र के मंंगला स्थित ठेठाडबरी के पास रेलवे ट्रैक के किनारे शुक्रवार की रात महिला झुलसी अवस्था में मिली थी। किसी ने इसकी सूचना डायल 112 व पुलिस को दी। इस पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान शुक्रवार की रात ही उसकी मौत हो गई। इधर पुलिस की टीम महिला की पहचान कराने आसपास के लोगों से पूछताछ में जुटी थी। महिला की पहचान नहीं होने के कारण शव चीरघर में रखवा दिया गया। चार दिन बीत जाने के बाद भी महिला की पहचान नहीं हो सकी। मंगलवार को शव का पीएम कराया गया है। इसकी रिपोर्ट से मामले में और भी जानकारी मिल सकेगी। इसके आधार पर जांच आगे बढ़ाया जाएगा। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ही पहचान नहीं हो सकी है। इसके कारण पुलिस उसका अंतिम संस्कार कराएगी।
जेवर से पहचान कराने हो रही कोशिश
मंगला में मिली झुलसी महिला ने कान में सोने के जेवर पहनी थी। इसके अलावा उसके एक पैर में बिछिया थी। इसकी जानकारी आसपास के थानों में दी गई है। इसके अलावा प्रदेश के दूसरे जिलों में इसकी जानकारी देकर गुमशुदा महिलाओं की जानकारी मांगी गई है। घटनास्थल पर महिला के पहचान के लिए कोई और सामान नहीं मिला है। इसके कारण जेवर के आधार पर उसकी पहचान कराने कोशिश की जा रही है। अब तक पहचान नहीं होने के कारण शव चीरघर में रखवाया गया है।
Posted By: Abrak Akrosh
- Font Size
- Close