Bilaspur Crime News: बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। होली मनाने के लिए मामा के घर जा रहे युवक की बाइक सड़क से उतरकर बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार युवक को गंभीर चोटे आई थी। जब तक आसपास के लोग उसे अस्पताल लेकर जाते उसकी मौत हो गई। घटना की जांच के बाद पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।

सरकंडा क्षेत्र के मोपका निवासी विनोद डहरिया(28) रोजी मजदूरी करते थे। होली के दिन वे दोस्तों के साथ घूम रहे थे। गांव में दोस्तों के साथ होली मनाने के बाद वे शाम चार बजे वे अपने मामा के घर ग्राम नरगोड़ा जा रहे थे। बाइक सवार विनोद लगरा उपका मोड़ के पास पहुंचे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सड़क से उतरकर बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार विनोद के सिर और चेहरे में गंभीर चोटे आई थी। आसपास के लोग जब तक उसे अस्पताल पहुंचाते युवक ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया। पुलिस ने विनोद के स्वजन विश्वनाथ, राहू डहरिया, अविनाश केवरा, उत्तम दर्वे, सुमंत लाल केवरा का बयान दर्ज किया है।

शराब के नशे में था युवक

गांव के लोगों ने बताया कि होली के दिन विनोद ने दोस्तों के साथ शराब पी थी। इसके बाद वह अपने घर चला गया। कुछ देर दोस्तों को पता चला कि लगरा के पास विनोद घायल अवस्था में पड़ा है। होली के दिन हुई इस घटना से विनोद के दोस्त और परिचित स्तब्ध रह गए। दूसरे दिन विनोद का अंतिम संस्कार कराया गया।

तेज रफ्तार की वजह से हुआ हादसा

होली के दौरान विनोद ने शराब पी थी। गांव के लोगों ने बताया कि वह तेज गति से बाइक चलाते हुए निकला था। गांव वालों को आशंका है कि मोड़ पर रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई। इसके कारण विनोद खंभे से जा टकराया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

Posted By: Abrak Akrosh

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़
  • Font Size
  • Close