बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। सरकंडा क्षेत्र में परिचित ने विवाहिता के घर में जाकर जबरदस्ती की। इसका विरोध करने पर उसने महिला की पिटाई कर दी। मारपीट और दुष्कर्म के बाद आरोपित वहां से भाग निकला। महिला ने इसकी जानकारी पति को देकर सरकंडा थाने में शिकायत की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली 28 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि वह अपने पति के साथ छात्रावास में काम करती है। यहां पर मुंगेली जिले के फास्टरपुर थाना अंतर्गत सनकपाट में रहने वाला कलेश्वर बर्मन(33) भी काम करता है। एक साथ काम करने के कारण दोनों के बीच परिचय है। इसका फायदा उठाते हुए युवक ने महिला के पति से भी दोस्ती कर ली।
इसके बाद वह महिला के घर आने लगा। पति के नहीं रहने पर वह महिला को धमका कर जबरदस्ती करता था। इससे महिला परेशान हो गई थी। मंगलवार को महिला का पति काम से बाहर गया था। इसी दौरान युवक उसके घर आ गया। उसने महिला से जबरदस्ती शुरू कर दी।
इसका विरोध करते हुए महिला ने अपने पति को जानकारी देने की बात कही। इस पर युवक ने महिला की पिटाई कर दी। साथ ही युवक ने महिला से दुष्कर्म कर भाग निकला। पति के लौटने पर महिला ने इसकी जानकारी दी। इसके बाद घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की। पुलिस दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर ली है।
शोषण से परेशान थी महिला
महिला ने बताया कि उसके पति के नहीं होने पर युवक घर आ जाता था। इसके बाद वह जबरदस्ती करता था। महिला लोकलाज के भय से इसकी जानकारी पति को नहीं दे रही थी। वहीं, एक ही संस्थान में काम करने के कारण भी वह डरी हुई थी।
Posted By: Abrak Akrosh