Bilaspur Crime News: बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। कोटा क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित ग्रामीण को गिरफ्तार कर लिया है।

कोटा क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपनी 36 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म की शिकायत की है। महिला ने बताया कि वह अपने काम के सिलसिले में दिनभर बाहर रहती है। उनकी 36 वर्षीय बेटी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इसके कारण वह घर में ही रहती है। इसका फायदा उठाते हुए पथर्रा निवासी तुलेश्वर भारती जनवरी महीने में उसके घर घुस गया। उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह भाग निकला।

पीड़ित ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। इस दौरान उसकी मां बाहर थी। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी युवती की मां को दी। इस पर उसकी मां घर आई। उसने अपनी बेटी से पूछताछ की। इसके बाद उसने घटना की शिकायत कोटा थाने में की। इस बीच आरोपित अपने ठिकाने से फरार हो गया था। पुलिस ने महासमुंद जिले के बसना में दबिश देकर आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसने बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया है।

Posted By: Abrak Akrosh

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़
 
google News
google News