Bilaspur Crime News: बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। सरकंडा क्षेत्र में दिव्यांग किशोरी से छेड़खानी का मामला सामने आया है। युवक ने घर में घुसकर दिव्यांग से छेड़खानी की। इसके बाद वह फरार हो गया था। आरोपित को जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण से गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ छेड़खानी और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।

मां के साथ भी किया दुर्व्यवहार

सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि 23 जनवरी की सुबह वह घर में ही थी। वह अपने मवेशियों को बांध रही थी। इसी दौरान वहां पर लिंगियाडीह अटल आवास में रहने वाला इसराइल बख्श उर्फ राहुल(32) आया। उसने महिला से गाली-गलौज की। इसके बाद वह घर में घुस गया। आरोपित ने घर के अंदर 14 साल की दिव्यांग किशोरी से छेड़खानी करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। किशोरी के विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकला।

घायल हो हुई किशोरी

युवक की हरकतों से किशोरी को चोटे आई थी। पीड़ित महिला किशोरी को लेकर थाने पहुंची। महिला की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। इस दौरान आरोपित लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। आरोपित के मोबाइल लोकेशन पर पता चला कि वह जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण में छुपकर रह रहा है। इस पर पुलिस की टीम ने उसके ठिकाने पर दबिश दी। आरोपित को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है।

सहम गई थी किशोरी

पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपित ने घर में घुसकर किशोरी के कपड़े फाड़ दिए। साथ ही उसके निजी अंगो को नाखून से खरोच दिया। उसके नाखून से किशोरी को चोटे आई थी। युवक की हरकतों से किशोरी सहम गई थी। किशोरी थाने जाने के लिए भी घर से निकलने तैयार नहीं हो रही थी। परिवार के अन्य सदस्य जब वहां पहुंचे तब भी किशोरी सहमी हुई थी।

Posted By: Abrak Akrosh

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़
  • Font Size
  • Close