बिलासपुर। Bilaspur News: जिले के अंतिम छोर में बसंतपुर से कारिआम केंदा होते हुए बिलासपुर मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गई है। इसके बाद भी अधिकारी नहीं दे रहे हैं। इसके कारण लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
पेंड्रा के पास बसंतपुर से कारिआम सड़क पेंड्रारोड पीडब्ल्यूडी के जिम्मे है। वहीं दूसरी ओर कारिआम से केंदा रतनपुर नेशनल हाइवे के हिस्स में है। बारिश के बाद से इस मार्ग की सड़क इस कदर खराब है कि लोगों को आते जाते परेशान होना पड़ता है। बसंतपुर, कारिआम रतनपुर मुख्य मार्ग में चौबीसों घंटे भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। कई जगह सड़कों की हालत इस कदर खराब है जहां पर वाहन अनियंत्रित हो जाती है। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण अधिक समय लग जाता है। इस मार्ग में आने जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसकी जानकारी अधिकारियों को है इसके बाद भी मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
कारिआम से केंदा तक लगभग दस किलोमीटर की घाट में पूरी तरह से गड्ढे में तब्दील हो गया है। यहां पर अक्सर भारी वाहन दुर्घटनाओं का शिकार होती है। नगर के समाजसेवी हर्ष छाबरिया ने इस संबंध में जिम्मेदार विभागों के ध्यान आकर्षित कराया है। उन्होंने लोगों की परेशानी बताते हुए एक ही मुख्य मार्ग होने के कारण बिलासपुर आवागमन के लिए सड़क की मरम्मत की मांग की है। उन्होंने बताया कि यही हाल रहा तो किसी दिन बड़ी दुर्घटना हो जाए तो ताज्जुब नहीं है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के एसडीओ मनोज जैन से बात करने पर उक्त मामले में किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं होने की बात कही।
दुर्घटना की आशंका: केसरी
कांग्रेस के व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनीष केसरी ने बताया करंजिया गाढासराई होते हुए जबलपुर इसे मार्ग से लोग जाते हैं। मार्ग में गड्ढों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है संबधित अधिकारी ध्यान दें। इस संबंध में समाज सेवी हर्ष छावरिया ने कहा गड्ढे होने के कारण लोगों को असुविधा है।
बसंतपुर से कारिआम सड़क पेंड्रारोड संभाग के जिम्मे है। सड़क के गड्ढों को भरा जा रहा है। जल्दी ही कार्य कर पूर्ण कर लिया जाएगा। केंदा नेशनल हाइवे के जिम्मे है। - आर चारी, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी
Posted By: anil.kurrey
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे