बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। सड़क किनारे अवैध रूप से बेजाकब्जा करने वालों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई अभियान जारी है। गुरुवार को श्रीकांत वर्मा मार्ग के सड़क किनारे 25 ठेले गुमटी व फास्ट फ्रूट के ठेलों पर कार्रवाई की गई। ठेलों को जब्त कर सड़क को कब्जा मुक्त किया गया। कार्रवाई के दौरान व्यापारियों ने विरोध जताया।

इसके बाद भी निगम अमला पीछे नहीं हटे। नगर निगम प्रशासन शहर के सड़कों को कब्जा मुक्त करने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं। रोजाना अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई करते हैं। शुक्रवार को श्रीकांत वर्मा मार्ग के अलावा मंगला मार्ग, छठघाट, पटवारी प्रशिक्षण केंद्र सरकंडा, अशोक नगर, आरके पेट्रोलपंप के पास, मंगला 36माल के सामने बेजा कब्जा हटाया गया। 36 माल के सामने गमला बेचने वालों का कब्जा हो गया था।

शिकायत मिलने पर निगम प्रशासन ने दुकान हटाने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद अतिक्रमण जारी रहा। इसके बाद निगम की टीम मौके पर पहुंचकर गमला को हटाकर सड़क को कब्जा मुक्त किया गया। वहीं, छठघाट, पटवारी प्रशिक्षण केन्द्र, अशोक नगर आरके पेट्रोल पंप के पास से फुटपाथ का अतिक्रमण हटाया गया। दुकान संचालकों को दोबारा दुकान नहीं लगाने की चेतावनी दी गई है।

कार्रवाई के दौरान दुकान संचालकों के साथ विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। व्यापारियों ने दुकान नहीं हटाने की बात पर अड़ गए थे। दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस हुई। निगम के अधिकारी समझाइश दे रहे थे, लेकिन व्यापारी हटाने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। भारी मशक्कत करने के बाद व्यापारी शांत हुए। आखिरकार सड़क व फुटपाथ से दुकान व ठेलों को हटाया गया।

Posted By: Manoj Kumar Tiwari

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़