Bilaspur News: बिलासपुर। बिलासपुर जिले के मेडिकल कॉलेज में भर्ती महिला नक्सली को रायपुर मेकाहारा हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। महिला नक्सली 20 जनवरी की रात 10 बजे सिम्स में भर्ती हुई थी। 21 जनवरी को डॉक्टरों ने इलाज किया। इसके बाद शाम पांच बजे बेहतर इलाज के लिए उसे रायपुर भेज दिया गया।
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली की रहने वाली कमला बाई (50) 20 जनवरी को अपने आंख की जांच करवाने धमतरी के हास्पिटल आई थी। इसी दौरान सीएएफ को सूचना मिली। सीएएफ के जवनों ने घेराबंदी कर कमला बाई को गिरफ्तार कर लिया। वहां विधिवत कार्रवाई करने के बाद सीएएफ के जवान महिला नक्सली को बिलासपुर सेंट्रल जेल दाखिला कराने आ रहे थे। रास्ते में महिला नक्सली अपने दांत से खुद की जीब को काट ली। जिससे बहुत जीब से बहुत ज्यादा खून निकलने लगा।
रात 9.30 बजे सीएएफ के जवान बिलासपुर सेंट्रल जेल पहुंचे। वहां जेल प्रबंधन ने महिला का मेडिकल जांच करवाने के लिए सिम्स भेज दिया। सिम्स के डाक्टरों ने महिला को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। यहां के डक्टरों ने उसे रायपुर मेकाहारा रेफर कर दिया।

Atal Bihari Vajpayee University: परिनियम 28 में नियुक्ति नहीं करने वाले निजी कालेज होंगे ब्लैक लिस्ट
यह भी पढ़ें एनआइए कोर्ट में मामला दर्ज, तीन साथी नक्सली जेल दाखिल
कमलाबाई महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ के साथ आंध्रप्रदेश में कई बड़ी नक्सली वारदातों में शामिल थी। जिस पर एनआइए ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। एनआइए कोर्ट बिलासपुर में 20 जनवरी को चारों नक्सलियों को पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजने का आदेश दिया गया। तीन नक्सलियों को पुलिस ने सेंट्रल जेल दाखिल कर दिया है।
Posted By: Manoj Kumar Tiwari
- Font Size
- Close
- # Bilaspur News
- # CG News
- # Female Naxalite
- # bit her tongue
- # CAF
- # Jawans
- # Sims Medical College
- # recruitment