Bilaspur News: बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। फिल्म चक दे इंडिया की टीम बिलासपुर पहुंच गई है। इस फिल्म में कोमल चौटाला की भूमिका निभाने वाली देहरादून की चित्रांशी रावत और रायपुर के रहने वाले ध्रुवादित्य भावनानी की शुक्रवार को मेहंदी की रस्में निभाई गईं। इस दौरान दोनों कपल्स ढोल तासों की धुन पर जमकर थिरकते नजर आए। एक्टर ध्रुवादित्य भगवानानी के साथ चित्रांशी रावत ने जोरदार डांस किया।
ध्रुवादित्य और चित्रांशी लंबे समय तक तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से दोनों की शादी से जुड़ी जानकारी सामने आ रही थी। शनिवार को बिलासपुर के होटल ईस्ट पार्क में दोनों सात फेरे लेकर एक-दूजे के हो जाएंगे। इससे पहले शुक्रवार को चित्रांशी और ध्रुवादित्यकी मेहंदी सेरेमनी हुई। इसमें चित्रांशी ने जमकर ठुमके लगाए। इस समारोह में चक दे इंडिया की टीम के सदस्य भी शामिल हो रहे हैं। वे भी चित्रांशी के साथ खूब मस्ती और जमकर थिरकते दिखे।
काफी खुश नजर आईं चित्रांशी
फिल्म और टीवी अभिनेत्री चित्रांशी रावत होटल में आकर्षक दिख रहीं थीं। अपनी शादी को लेकर वे काफी उत्साहित हैं और खुशी का इजहार भी किया। अपनी सहेलियों के साथ मेहंदी सेलिब्रेट की और उनके साथ थिरकतीं रहीं।
सीमा आजमी बोलीं- चित्रांशी और ध्रुव दोनों दोस्त
शादी में शामिल होने आईं अभिनेत्री सीमा आजमी मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। दोनों मेरे दोस्त हैं। चित्रांशी के साथ मैंने चक दे इंडिया में काम किया था। इसलिए दोस्त की शादी में शामिल होने आई हूं। यह हमारे घर की शादी है। होटल को सजाया गया है और यहां काफी मजा आ रहा है। पहले मुझे लग रहा था कि नहीं आ पाऊंगी। आखिर मैं यहां आ गई और अब यहां मस्ती करनी है।
ये भी आए नजर
चक दे इंडिया की बलवीर कौर, गुंजन लखवानी, रानी विस्फोटा और विद्या नायक भी ढोल तासों पर थिरकते रहे और खूब आनंद उठाया। शनिवार को शादी में कई और सेलिब्रेटी के आने की बात कही जा रही है।
रेडियो जाकी के रूप में शुरू किया करियर
ध्रुवादित्य ने रेडियो जाकी के रूप में अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद मुंबई में सेट हो गए। उन्होंने वेब सीरिज के साथ ही कई फिल्मों में काम किया। वर्तमान में एक अभिनेता और लेखक के रूप में काम कर रहे हैं।
ध्रुवादित्य को छत्तीसगढ़ से काफी लगाव
होटल ईस्ट पार्क के संचालक रितुराज वाजपेयी ने बताया कि ध्रुवादित्य उनके दोस्त हैं। ध्रुवादित्य को छत्तीसगढ़ से काफी लगाव है। इसलिए उन्होंने शादी के लिए बिलासपुर में उनके होटल को चुना। रितुराज ने बताया कि 11 साल के रिश्ते के बाद बहुत प्यार करने वाला जोड़ा आखिरकार अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जा रहा है।
Posted By: Manoj Kumar Tiwari
- Font Size
- Close