Bilaspur News: बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। सत्ताधारी दल कांग्रेस के साथ ही भाजपा भी अब चुनावी मोड में आने लगी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है। ब्लाकों में चल रहे यह अभियान अब जोर पकड़ने लगा है। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसी नेता हमलावर रुख अपना रहे हैं। बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र को दोषी ठहरा रहे हैं।

कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत शनिवार को ब्लाक कांग्रेस कमेटी एक के द्वारा वार्ड क्रमांक 27 बिनोबानगर में बूथ नंबर 109 और 110 में कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर पहुंचे और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही केंद्र सरकार की नाकामी बढ़ती महंगाई तथा देश में फैली अराजकता को लेकर आम जनों से चर्चा की। छत्तीसगढ़ योग आयोग सदस्य व वार्ड नंबर 27 के वरिष्ठ पार्षद रविंद्र सिंह ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जावेद मेमन, प्रभारी समीर अहमद वार्ड क्रमांक 27 में वरिष्ठ कांग्रेस जनों के घर भी पहुंचे तथा उनका सम्मान किया।

बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस के अलावा अनुषांगिक संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। खास बात ये कि अभियान में वरिष्ठ कांग्रेसजन भी बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। ब्लाक कांग्रेस कमेटी एक के अध्यक्ष जावेद मेमन ने बताया कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर तथा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडेय के मार्गदर्शन में बीते 26 जनवरी से ब्लाक कांग्रेस कमेटी एक के अंतर्गत आने वाले मोहल्लों में हाथ से हाथ जोडो अभियान के तहत कांग्रेस सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचा रहे हैं। पीसीसी के निर्देश पर सभी बूथ पहुंचकर वरिष्ठ कांग्रेसजनों तथा समाजसेवी संगठनों से मुलाकात कर रहे हैं।

इस अवसर पर शेख असलम,चंद्रनाथ चटर्जी, प्रशांत पांङेय, मांग्रेट बेंजामिन, एल्डरमैन काशी रात्रे, उत्तम चटर्जी,हेरी ङेनियल, चन्द्रहास केशरवानी, छोटू मोईत्रा, अनिल जागङे, अजय तिवारी, शुभम लक्ष्मी, केशव गोरख, सुभाष ठाकुर, विजय तिवारी आदि मौजूद थे।

Posted By: Abrak Akrosh

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़
  • Font Size
  • Close