Bilaspur News: बिलासपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। डीपी विप्र महाविद्यालय के सामने शनिवार की दोपहर में बिजली खंभे में लगे टाइमर स्वीच में शार्ट सर्किट से आग लग गई। पहले चिंगारी और फिर आग भड़कने लगी। देखते ही देखते आग की लपटों ने डिस्क केबल को जलाकर राख कर दिया। इस घटना के चलते कुछ राहगीर व आसपास संचालित दुकानों के संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही।

टाइमर स्वीच नगर निगम का है। इसके जरिए इस क्षेत्र की स्ट्रीट लाइटें आटोमेटिक जलती और बंद भी हो जाती हैं। यह व्यवस्था निगम ने शहर के सभी क्षेत्रों में की है। दोपहर में अचानक इसी स्वीच में शार्ट सर्किट हुआ। पहले तो हल्की चिंगारी उठी। जिसे देख लोग यही समझने लगे की वर्षा के कारण ऐसा हुआ है। सामान्य हो जाएगा। लेकिन, थोड़ी ही देर बाद आग भड़कने लगी।

देखते ही देखते इतनी तेजी से आग भड़कने लगी कि वहां से गुजरने वाले राहगीरों के कदम थम गए। वह सहम गए और यही इधर-उधर हटने लगे। उन्हें यह डर सताने लगी कि कोई दुर्घटना न हो जाए। इस बीच किसी ने बिजली कंपनी को जानकारी दी। सूचना मिलते ही अमला मौके पर पहुंचा। वह हड़बड़ाट में इसलिए थे कि उन्हें ट्रांसफार्मर में आग लगने की जानकारी दे दी गई थी। घटना स्थल पर पहुंचने के बाद पता चला कि यह नगर निगम का टाइमर स्वीच है।

आग की इस घटना के कारण बिजली कंपनी को तो कोई नुकसान नहीं पहुंचा। लेकिन केबल आपरेटर को इससे बड़ा नुकसान हुआ। आग की लपटे के कारण उन्हीं के तार जलकर खाक हो गए। इसके अलावा टाइमर स्वीच भी पूरी तरह जल गया। बताया गया कि स्वीच फाइबर का होता है। इसके कारण ही आग इतनी तेजी से फैलते गई। इस घटना से क्षेत्र की स्ट्रीट लाइटें बंद हो गईं। इसके अलावा डिस्क कनेक्शन में प्रभावित रहा। बिजली कंपनी ने इस घटना की जानकारी नगर निगम को भी दे दी है, ताकि वह सुधार का कार्य करा सके।

Posted By: Abrak Akrosh

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़
  • Font Size
  • Close