Bilaspur News: बिलासपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह ने शनिवार की शाम खेल परिसर मैदान में अपने लोकप्रिय गानों से सबका दिल जीत लिया। जिला टाप लागेलू, जा हमरो उमर व ले लो पुदीना जैसे गानों पर भोजपुरिहा झूम उठे। बिलासपुर में भोजपुरी गानों का ऐसा जलवा बिखेरा की सभी मंत्रमुग्ध हो गए।

भोजपुरी समाज और फील ग्रुप द्वारा होली मिलन समारोह मनाया गया। इस पल को खास बनाने भोजपुरी पावरस्टार व गायक पवन सिंह और अभिनेत्री अंजना सिंह के दमदार परफारर्मेंस ने खूब धमाल मचाया। शहर के अलावा कोरबा, जांजगीर, रायगढ़, चांपा, रायपुर और भिलाई सहित प्रदेश भर से भोजपुरी समाज के लोग पहुंचे थे। भोजपुरी समाज के अध्यक्ष विजय ओझा एवं फील ग्रुप के डायरेक्टर प्रवीण झा की ओर से विशेष रूप से सभी को आमंत्रित किया गया था।

बता दें कि प्रवीण का जन्मदिन भी था। ऐसे में यह पल सभी के लिए और भी यादगार रहा। मंच पर जैसे ही 'पावरस्टार' पवन सिंह ने माइक थाम कर गानों की प्रस्तुति दी सभी झूम उठे। बिलासपुरवासियों ने इसका खूब आनंद उठाया। पवन के गानों ने रात 12 बजे तक समां बांधे रखा। लोग भोजपुरी एलबम के गानों और भोजपुरी फिल्मी गीतों पर नाचते रहे। होली गीतों ने थिरकने पर मजबूर कर दिया। लोग चहेते सितारे को अपने बीच पाकर काफी खुश नजर आए। अपने मोबाइल पर इस पल को कैद करते दिखे।

बिलासपुर में पहली बार आए पवन

भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह पहली बार बिलासपुर में प्रस्तुति देने पहुंचे थे। इसके पूर्व रायपुर और सरगुजा में अपना परफारर्मेंस दे चुके हैं। शनिवार की सुबह जिस तरह से शहर में तेज वर्षा हो रही थी लोगों को डर था कि कहीं कार्यक्रम रद ना हो जाए। वर्षा के थमते ही शाम को एसईसीएल का मैदान आकर्षक लाइटों से जगमगाने लगा। देर रात तक कार्यक्रम चला। पवन का शानदार होली गाना 14 फरवरी को रिलीज किया गया है। गाना रंग ठोपे ठोप काफी लोकप्रिय हो रहा है।

इन गानों में झूमे बिलासपुरिन्स

पवन सिंह वैसे कई सुपरहिट गाने गए। इसमें ले के फरिया घुमेला भोरहरिया, लाली पाप लागेलू, सानिया कट नथुनिया, दुनिया में सब कुछ करिहा, राते दिया बुताके, छलकता हमरो जवनिया जैसे गानों ने खूब वाहवाही लूटी। बता दें कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें सुपर स्टार से बढ़कर पावरस्टार के नाम से जाना जाता है। 2022 में आई उनकी फिल्म किस्मत, देश प्रेम, मर्डर, त्रिदेव सहित अन्य पवन पुरबइया, एक दूजे के लिए, संग्राम, जिद्दी, सरकार राज जैसी कई सुपर हिट फिल्में दीं।

नेता व अधिकारी भी पहुंचे

होली मिलन समारोह में बिलासपुर के सांसद अरुण साव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, संसदीय सचिव रश्मि सिंह, छत्तीसगढ़ राज्य पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष व विधायक धर्मजीत सिंह, शहर विधायक शैलेष पांडेय, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, मस्तूरी विधायक कृष्णमूर्ति बांधी, महापौर रामशरण यादव सहित राजनीति व प्रशासनिक अधिकारी भी पवन को सुनने पहुंचे।

इनकी रही प्रमुख भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुन्न सिंह, लवकुमार ओझा, गणेश गिरी, गणिनाथ मिश्रा, रोशन सिंह, पंकज सिंह, चंद्र किशोर प्रसाद, सपना सराफ, सुभाष तिवारी, मुरारी दुबे, पीके सिंह, हेमंत झा, आशीष मिश्रा, राजीव गिरी, चंदन सिंह, राहुल शर्मा, शिवप्रसाद आगरा, अजीत पंडित, मिथिलेश ठाकुर, जयशंकर ओझा, राम प्रताप सिंह एवं जैकी गुप्ता का विशेष भूमिका रही।

Posted By: Abrak Akrosh

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़
 
google News
google News