Bilaspur Weather Update: बिलासपुर। न्यायधानी में गुरुवार को मौसम शुष्क रहने वाला है। बंगाल की खाड़ी में एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा बना हुआ है। इसके प्रभाव से क्षोभ मंडल के निम्न स्तर पर हल्की नमी का आगमन हो रहा है। परिणाम स्वरूप प्रदेश के दक्षिणी भाग में हल्के बादल हैं। बुधवार की रात अच्छी ठंड रही। न्यूनतम तापमान में बहुत अधिक बदलाव या तापमान में अंतर की संभावना नहीं है।
मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के मुताबिक बिलासपुर में मौसम अभी शुष्क बना हुआ है। यह स्थिति आने वाले दिनों बनी रह सकती है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। इसके कारण क्षोभ मंडल के निम्न स्तर पर हल्की नमी का आगमन हो रहा है। परिणाम स्वरूप प्रदेश के दक्षिणी भाग में हल्के बादल आए हुए हैं।
एक पश्चिमी विक्षोभ गुस्र्वार को जम्मू कश्मीर को प्रभावित कर सकता है। इसके कारण उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवा में बाधा आने की संभावना है। प्रदेश में एक दिसंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का क्रम जारी रहेगा। परंतु न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश के बस्तर संभाग में तीन दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना है।
फिलहाल बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच है। यानी रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके कारण सुबह की धूप अच्छी लगने लगी है। बाजार में गर्म कपड़ों की बिक्री भी बढ़ गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य को लेकर भी समस्या बढ़ने लगी है। चिकित्सक मरीजों को लगातार गर्म पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों को कान में टोपी लगाकर निकलने सलाह दे रहे हैं। ताकि ठंड से बचा जा सके।
Posted By: Abrak Akrosh
- Font Size
- Close