बिलासपुर। Bilaspur News: भारतीय जनता पार्टी सूरजपुर जिले की प्रथम जिला कार्यसमिति की बैठक साधुराम सेवा कुंज में प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नई उंचाइयों को छू रहा है। केंद्र सरकार ने धारा 370, 35 ए, सीएए, तीन तलाक के विरुद्ध कानून बनाकर अपना संकल्प पूरा किया है।
दूसरी ओर झूठा वादा कर सत्ता में आई प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसानों, युवाओं, महिलाओं के साथ छल कर रही है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। अपराधी खुले घूम रहे हैं और प्रदेश की सरकार सोई हुई है। प्रदेश में शराब, रेत, कोल माफिया सक्रिय हैं। यहां तक कि मीडिया के लोग अब प्रदेश मे सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी के प्रशिक्षण महाभियान, सरल डाटा एंट्री के काम को समय पर पूर्ण करें।
साय ने जिला कार्यसमिति में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति व सफल आयोजन के लिए जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल व उनकी टीम को बधाई दी। संगठन महामंत्री पवनसाय ने कहा कि संगठन पार्टी कार्यक्रमों को मतदान केंद्र लेकर जाने का उपयुक्त माध्यम है। संगठन में जिम्मेदारी का बदलाव व प्रशिक्षण नियमित रूप से चलने वाली संगठनात्मक प्रक्रिया है। मनुष्य का जीवन हमेशा सीखने की प्रक्रिया से गुजरता है। संगठन कार्य प्रवाह की तरह है। लगातार परिश्रम व प्रशिक्षण से उत्कृष्ट कार्यकर्ता तैयार होते हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए जिले की पिछले तीन माह की गतिविधियों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक परिवार है। वर्षों से करोड़ों कार्यकर्ताओं की त्याग व तपस्या से पार्टी इन उंचाइयों तक पहंची है। बैठक को पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, प्रशिक्षण महाभियान के प्रदेश प्रभारी दीपक, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल व मुरली सोनी ने किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता भीमसेन अग्रवाल, अजय गोयल, रामकृपाल साहू, चरण सिंह अग्रवाल, परमेश्वरी राजवाड़े, कुलवंत सिंह, रामनारायण जायसवाल, लालबहादुर तिवारी, मोहन सिंह, रामविलास साहू, लाल संतोष सिंह, पुष्पा सिंह, रामू गोस्वामी, भूलन सिंह, अनूप सिन्हा, महेश्वर सिंह, थलेश्वर साहू, संदीप अग्रवाल, शशि तिवारी, रितेश गुप्ता, अजय अग्रवाल, गीता जायसवाल, मुन्नी सिंह, श्यामा पाण्डेय, अशोक सिंह, राजेश्वर तिवारी, बसंत कुशवाहा, बलराम सोनी, अंबिका जायसवाल, शशिकांत गर्ग, बलभद्र सिंह, संत सिंह, राजेश यादव, संसोधन सिंह मौजूद थे।
Posted By: sandeep.yadav
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे