बिलासपुर। जिला भाजपा कार्यालय में सुबह 10 बजे से ही प्रमुख भाजपा नेताओं के साथ ही पदाधिकारियों के आने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सुबह 11 बजे टीवी सहित अन्य इंटरनेट मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का प्रसारण होना है। जिला भाजपा कार्यालय में एलईडी स्क्रीन लगाया गया है। स्क्रीन के सामने कुर्सी पर बैठकर भाजपा नेता,पदाधिकारी व कार्यकर्ता पीएम के मन की बात सुनेंगे। उनके द्वारा किए जाने आह्वान पर अमल भी करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को रविवार को जिला भाजपा कार्यालय के अलावा सभी मंडलएवं बूथ पर कार्यकर्ताओं की मौजूदगी को अनिवार्य किया गया हैं। मंडल कार्यालय में रेडिया या फिर एंड्रायड मोबाइल के जरिए यूट्यूब पर पीएम मोदी के मन की बात सुनेंगे। शहर से लगे मंडलों में भी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी है। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विभिन्न् सामाजिक विषयों पर मन की बात में अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करते हैं। यही कारण है कि देश भर में बहुत ही लोकप्रिय है। इससे समाज को नया आयाम तथा विभिन्न् सकारात्मक कार्यो के प्रति प्रोत्साहन मिलता रहा है।
मन की बात कार्यक्रम रेडियो, विभिन्न् टीवी चैनल,नरेन्द्र मोदी एप्प एवं यूट्यूब आदि पर सुबह 11 बजे प्रसारित होगा। जिले के सभी मंडल में आयोजित मंडल कार्यसमिति बैठक एवं जिला के सभी बूथ में बूथ कमेटी की बैठक आयोजित कर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आम जनमानस के साथ सामूहिक रूप से मन की बात को सुनेंगे। जिलाध्यक्ष कुमावत ने बताया कि सांसद, विधायक, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी,कार्यसमिति सदस्य, पूर्व सांसद,पूर्व विधायक, मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी,कार्यसमिति सदस्य, भाजपा जिला पदाधिकारी,कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारी,कार्यसमिति सदस्य, भाजपा मंडल पदाधिकारी,कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा मंडल पदाधिकारी,कार्यसमिति सदस्य, शक्ति केन्द्र संयोजक,सहसंयोजक एवं बूथ पालक मंडल कार्यसमिति बैठक या जिस बूथ में निवास करते है उस बूथ में मन की बात कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ सुनेंगे।
Posted By:
- Font Size
- Close