Bilaspur Crime News:बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। मस्तूरी क्षेत्र के मल्हार चौकी अंतर्गत कुटेला गांव में चोरों ने किराना दुकान का ताला तोड़कर 35 हजार स्र्पये और किराना सामान पार कर दिया। दुकान संचालक की बहू सुबह काम के लिए जागी तो उसे घटना की जानकारी हुई। संचालक की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
मस्तूरी क्षेत्र के मल्हार चौकी अंतर्गत कुटेला में रहने वाले चैतराम पटेल(58) किराना दुकान चलाते हैं। वे उनकी दुकान और मकान लगा हुआ है। शनिवार की रात वे परिवार के साथ खाना खाने के बाद आराम करने के लिए कमरे में चले गए। वहीं, परिवार के अन्य सदस्य भी अपने कमरे में सो रहे थे। रविवार की सुबह चार बजे उनकी बहू घर के काम करने के लिए जागी। इस दौरान उनके दुकान का ताला टूटा हुआ था। महिला ने इसकी जानकारी अपने ससुर और परिवार के अन्य सदस्यों को दी। इस पर दुकान संचालक शटर खोलकर अंदर गए। ताला तोड़कर घुसे चोरों ने गल्ले में रखे 35 हजार स्र्पये, साबुन, तेल समेत अन्य सामान पार कर दिया था। दुकान संचालक ने इसकी जानकारी गांव के सरपंच रामचरण कोसले और कोटवार नोहरदास को दी। इसके बाद उन्होंने गांव के लोगों से घटना के संबंध में बताया। दुकान संचालक ने घटना की शिकायत मल्हार चौकी में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।
अंदर सो रहे दुकान संचालक को नहीं लगी भनक
चोरों ने शटर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान दुकान संचालक और परिवार के अन्य सदस्य अपने कमरों में सो रहे थे। उन्हें चोरी भनक तक नहीं लग सकी। इधर पड़ोसियों को भी घटना की जानकारी नहीं थी। सुबह महिला काम करने के लिए जागी तो उसने ताला टूटा देखा। इसके बाद सबको चोरी की जानकारी हुई। शिकायत पर पुलिस ने गांव के कुछ संदेहियों से पूछताछ की है। वहीं, गांव वालों से मिली जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
Posted By: Yogeshwar Sharma
- Font Size
- Close
- # Chori
- # Grocery Store
- # Kutela
- # Malhar Chowki
- # Bilaspur