बिलासपुर। रतनपुर क्षेत्र के मोहदा में रहने वाले ग्रामीण काम करने के लिए तमिलनाडु गए थे। वहां उनका एक साथी कहीं चला गया। इसे लेकर उसके रिश्तेदारों ने साथी पर आरोप लगाते हुए मारपीट की। मारपीट से घायल ने इसकी शिकायत रतनपुर थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
रतनपुर क्षेत्र के मोहदा में रहने वाली ईश्वरी यादव श्रमिक हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि तीन महीने पहले उनके पति और गांव के ईश्वर यादव, रामफल यादव, संतराम यादव काम करने के लिए तमिलनाडु गए थे। वहां रेलवे स्टेशन पर सभी सो रहे थे। इस दौरान संतराम उठकर कहीं चला गया। उसका पता नहीं चलने पर ग्रामीण वापस लौट आए। शुक्रवार की सुबह संतराम के बेटे गोकुल, मथुरा और पत्नी श्यामा यादव ने दीपक पर आरोप लगाते हुए गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर उन्होंने दीपक की पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पर उन्होंने ईश्वरी से भी मारपीट की। ईश्वरी ने इसकी शिकायत रतनपुर थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Posted By: Yogeshwar Sharma