बिलासपुर। Corona News: कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राजस्थान सरकार ने छह राज्यों से ट्रेन से यात्रा करने यात्रियों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हंै। इसके तहत गुजरात, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र व केरल से कोई यात्री सफर कर रहे हंै तो उनके पास कोरोना जांच के बाद निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य है। यह रिपोर्ट भी 72 घंटे की होनी चाहिए। इसके बिना राजस्थान के किसी भी स्टेशन से बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा।
जिन छह राज्यों के यात्रियों के लिए सख्ती बरती गई है वह सभी बेहद संवेदनशील हैं। यहां संक्रमितों की संख्या भी बढ़ रही है। इसे देखते हुए बिलासपुर रेलवे स्टेशन में पहले ही स्वास्थ्य विभाग सतर्कता बरत रही है। स्टेशन में इन राज्यों के यात्रियों की खासतौर पर कोरोना जांच होती है।
हालांकि बिलासपुर में तो इस तरह की बंदिशें नहीं हंै, लेकिन राजस्थान सरकार की ओर से कोरोना से बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में संबंधित राज्य सरकारों के अलावा सभी रेलवे जोन को भी जानकारी भेजी गई है। इसमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भी शामिल है। दरअसल मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र दो ऐसे राज्य हैं, जिनके गोंदिया, नागपुर, शहडोल, अनूपपुर समेत कई स्टेशन जोन के अंतर्गत आते हैं।
इस संबंध में जोन ने संबंधित रेल मंडल बिलासपुर व नागपुर को निर्देश भी जारी कर दिए हंै। रिपोर्ट भी 72 घंटे की होना अनिवार्य है। इससे पहले की अवधि की रिपोर्ट मान्य नहीं होगी। यात्रियों को स्टेशन में रोक दिया जाएगा।
तामिलनाडु जाने ई-पास जरूरी
इधर तामिलनाडु सरकार ने भी दिशा-निर्देश जारी करते हुए रेल यात्रियों के लिए ई- पास अनिवार्य कर दिया है। इसके बिना राज्य में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि इस आदेश से आंध्र प्रदेश, कनार्टक व पांडिचेरी को अलग रखा गया है। उन्हें ई- पास की आवश्यकता नहीं है। इसके अलावा सभी राज्यों के यात्रियों के लिए यह नियम लागू होगा।
Posted By: Yogeshwar Sharma
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे