Bilaspur News: बिलासपुर। रतनपुर में सुरक्षा ड्यूटी के लिए आए जवान की मौत हो गई। कल उसका पीएम किया जाएगा।

रायगढ़ जिले के खरसिया में पदस्थ वासूदेव(45) की ड्यूटी रतनपुर में सुरक्षा बंदोबस्त में लगाई गई थी। वे रविवार से यहां ड्यूटी पर थे।

सोमवार को उन्हें बुखार था। इसके कारण वे आराम कर रहे थे। रात करीब 10 बजे उन्होंने घबराहट होने की बात कही। इस पर साथी उन्हें रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। इस दौरान उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था। कुछ ही देर में आरक्षक की मौत हो गई। इसकी सूचना पर पुलिस के अधिकारी रतनपुर पहुंच गए हैं। साथ ही घटना की जानकारी आरक्षक के स्वजन को दे दी गई है। शव को रतनपुर स्थित चीरघर में रखवाया गया है। स्वजन के आने के बाद शव का पीएम कराया जाएगा। इससे आरक्षक के मौत का कारण स्पष्ट होगा।

Posted By: Yogeshwar Sharma

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़