Bilaspur Crime News: बिलासपुर। सरकंडा के खमतराई शिवा विहार कालोनी में चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और 19 हजार स्र्पये पार कर दिए। इस दौरान मकान मालिक परिवार के साथ कोरबा गए थे। वापस आने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
सरकंडा के खमतराई शिवा विहार कालोनी में रहने वाले विनोद कुमार सराफ निजी कंपनी में काम करते हैं। गुस्र्वार को वे अपनी पत्नी पूर्णिमा के साथ कोरबा गए थे। इस दौरान उनका मकान सूना था। शुक्रवार की शाम छह बजे वे परिवार के साथ घर लौटे। इस दौरान मकान के चेनल गेट में ताला लगा था। ताला खोलकर वे अंदर गए। दरवाजा खोलकर अंदर गए तो कमरे में सामान बिखर हुआ था। गेट के पीछे का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने आलमारी से सोने का रिंग, फुल्ली, चांदी की पायल, 19 हजार स्र्पये पार कर दिए थे। पीड़ित ने इसकी जानकारी सरकंडा थाने में दी। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की। चोरों का पता नहीं चलने पर उन्होंने मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
कालोनी से बोरिंग का पाइप ले गए चोर
बिल्हा हाउसिंग बोर्ड कालोनी में चोरों ने बोरिंग का पाइप पार कर दिया। बिल्हा हाउसिंग बोर्ड कालोनी के अध्यक्ष फूलचंद वर्मा ने अपनी शिकायत में बताया कि जून 2022 में कालोनी का बोर खराब हो गया था। रिपेयरिंग के दौरान 10 लोहे का पाइप निकलवाकर रखा था। कालोनी के पंप हाउस के पास पाइप रखा हुआ था। शनिवार की सुबह आठ बजे कालोनी के अध्यक्ष पंप हाउस की ओर गए तो पाइप गायब थे। उन्होंने इसकी शिकायत बिल्हा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Posted By: Yogeshwar Sharma
- Font Size
- Close