Bilaspur News: बिलासपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। जंगल और वन्यप्रणी सभी को आकर्षित करते हैं। पर्यावरण में इनका संरक्षण अति आवश्यक है। संरक्षण को लेकर स्कूली बच्चों को प्राथमिक स्तर से ही जागरूक करने का प्रयास द रिपब्लिक स्कूल ने किया है। वार्षिक खेलकूद समारोह को जंगल पार्टी का नाम दिया गया। बच्चों ने शेर बनकर होली मनाया। एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाया। दहाड़ लगाकर अपने शिक्षकों को हंसाया।
ग्रीन गार्डन कालोनी स्थित द रिपब्लिक किड्स स्कूल में वार्षिक खेलकूद समारोह अनोखे अंदाज में मनाया गया। नर्सरी व प्ले ग्रुप के बच्चे शेर बनकर दहाड़ते दिखे। जिसे लेकर इंटरनेट मीडिया में फोटो भी वायरल हुआ। जिसे लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं। स्कूल प्रबंधन की सराहना करते हुए बच्चों की शानदार एक्टिंग पर कमेंट भी कर रहे हैं। अभिभावकों ने भी इसे सराहा। जंगल पार्टी में बच्चों को शेर बनने कहा गया था। अभिभावकों ने बच्चों को बिल्कुल उसी अंदाज में ना केवल तैयार किया बल्कि डायलाग भी दिए। कोई बच्चा दहाड़ लगा रहा था तो कोई जंगल में घूम रहा था। वन्यजीवों को लेकर शिक्षक खेल-खेल में उन्हें जानकारी दे रहे थे। प्रकृति में श्ोर का महत्व भी बता रहे थे। वैसे शेर की ड्रेस में बच्चे खूब जंच रहे थे।
ऐसे आयोजन जरूरी
अभिभावकों ने इस कार्यक्रम को लेकर कहा कि पर्यावरण संरक्षण और वन्य जीव को लेकर बच्चों को जानकारी के साथ जागरूक करना बहुत जरूरी है। तभी हमारी भावी पीढ़ी राष्ट्र और विश्व कल्याण की दिशा में सेवा कर पाएंगे। बच्चों में संरक्षण और सुरक्षा का भाव जगेगा। खेलकूद और पढ़ाई के साथ ऐसे गतिविधियां निरंतर होते रहना चाहिए।
प्रमाण पत्र से सम्मान
प्रायमरी स्कूल के बच्चों को खेलकूद में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर स्कूल प्रबंधन द्वारा उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। अभिभावक अपने बच्चों के साथ यह सम्मान लेकर गदगद नजर आए। अब गर्मी आने वाली है ऐसे में स्कूल प्रबंधन अब बच्चों को घर में क्राफ्ट के माध्यम से कई नई चीजें बनाने का काम देंगे।
बच्चों को जागरूकता के उदेश्य से जंगल पार्टी का आयोजन किया गया था। यह एक थीम था जिसमें उन्हें शेर, बाघ के बारे में जानकारी प्रदान किया गया। जंगल की विभिन्न् गतिविधियों को अवाज के माध्यम से बताने प्रयास था। बच्चों के साथ पालकों ने भी इसे खूब इंजाय किया।
ज्योति यादव
प्राचार्य,द रिपब्लिक किड्स स्कूल
Posted By: Yogeshwar Sharma
- Font Size
- Close