बिलासपुर। हमारे रोजाना की आदतों का शरीर पर सीधा प्रभाव पड़ता है। वहीं स्वस्थ रहने के लिए हमको ये भी ध्यान में रखना चाहिए कि हमें खाना खाने के तुरंत बाद क्या करना चाहिए और क्या नहीं। हमारे रोजाना की आदतों का हमारे शरीर पर सीधा प्रभाव पड़ता है। वहीं अधिक काम के कारण हम अक्सर स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देते हैं। इसके कारण हमारे शरीर के कई सिस्टम प्रभावित होने लगते हैं।

वहीं कभी-कभी हम खाना नहीं खाते हैं या बहुत अधिक खा लेते हैं। इससे हमारे शरीर को काफी नुकसान पहुंचता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमें समय पर पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करना चाहिए। इसके अलावा भी कई चीजों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। वहीं स्वस्थ रहने के लिए हमको ये भी ध्यान में रखना चाहिए कि हमें खाना खाने के तुरंत बाद क्या करना चाहिए और क्या नहीं। चलिए जानते हैं।

फल खाना: फल पोषक तत्वों का सबसे अच्छा स्रोत हैं लेकिन भोजन के बाद फल खाने से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। इससे पाचन और पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। इससे बचने के लिए भोजन के तुरंत बाद फल नहीं खाना चाहिए। इसलिए खाना खाने के एक घंटे बाद ही फल खाना चाहिए।

वर्कआउट: खाना खाने के तुरंत बाद जिम या वर्कआउट करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से आपको बेचैनी और असुविधा हो सकती है। हमारे शरीर के काम करने का तरीका है और हर चीज के लिए एक समय होता है। खाना खाने के बाद वर्कआउट करने से सुस्ती और पेट की परेशानी होती है।

धूम्रपान और तंबाकू: भोजन के बाद धूम्रपान करना सेहत के लिए हानिकारक होता है। तंबाकू में मौजूद निकोटीन आक्सीजन के साथ प्रतिक्रिया करके बहुत सारी समस्याएं पैदा कर सकता है। इसके अलावा यह आंत के कैंसर की संभावना को भी बढ़ाती है।

भोजन के तुरंत बाद सो जाना: अधिकांश लोग भोजन करने के बाद सो जाते हैं, लेकिन यह आदत आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है।

Posted By: Yogeshwar Sharma

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़