बिलासपुर। Bilaspur Weather Update: फरवरी के आखिरी दिनों में सूर्य ने अपना विराट रूप दिखाना शुरू कर दिया है। रात में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के उपर जा पहुंचा है। दिन में स्थिति और भी खराब है। तापमान 36 डिग्री से अधिक है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण इस बार मौसम में जल्दी बदलाव आया है। फिलहाल इस गर्मी से जल्द राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।
छत्तीसगढ़ में अभी उत्तर पश्चिम से गर्म हवाएं आ रही हैं। इसके चलते यह स्थिति निर्मित हुई है। अधिकतम तापमान के मामले में बिलासपुर ने पिछले चार साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। इससे पहले वर्ष 2017 से अब तक फरवरी माह में दो बार अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंचा था। जबकि गुस्र्वार को यह 36.2 डिग्री दर्ज किया गया है। आज भी यह ट्रेंड बने रहने की पूरी संभावना है।
मौसम विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के मुताबिक आसमान अभी एकदम साफ है। अगले 24 से 48 घंटो के बीच बिलासपुर में शुष्क हवाओं का आना जारी रहेगी। पेंड्रारोड़ में भी ठंड गायब हो चुकी है। जिसके कारण लोगों को गर्मी महसूस हो रही है। प्रदेश में अभी रायपुर सबसे गर्म है।
वहीं 14.3 डिग्री के साथ जगदलपुर सबसे ठंडा है। आम लोगों को उम्मीद थी कि इस बार ठंडी मार्च तक रहेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मौसम के अचानक करवट बदलने से गर्मी जल्दी प्रवेश कर गया है। वातावरण में गर्मी बढ़ने के साथ मनुष्य के साथ पशुओं में भी प्यास बढ़ गई है। पानी और छांव ढूंढने लगे हैं। साफ है कि इस बार मार्च में गर्मी और तेजी से बढ़ेगी।
Posted By: sandeep.yadav
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे