• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bilaspur fire accident: शनिचरी बाजार में भीषण आग, 25 दुकानें जलकर खाक, कारण का नहीं चला पता

बिलासपुर के शनिचरी बाजार में मंगलवार रात भीषण आग लग गई। जिसमें 25 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक हो गई। आग की लपटें इतनी भयानक थी कि उनपर काबू पाने के लिए...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Wed, 04 Jun 2025 10:58:27 AM (IST)Updated Date: Wed, 04 Jun 2025 10:58:27 AM (IST)
Bilaspur fire accident: शनिचरी बाजार में भीषण आग, 25 दुकानें जलकर खाक, कारण का नहीं चला पता
शनिचरी बाजार में लगी भीषण आग

HighLights

  1. बिलासपुर के शनिचरी बाजार में लगी भीषण आग
  2. बाजार की लगभग 25 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक
  3. एसईसीएल और एनटीपीसी से बुलाए गए दमकल

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। शहर के सबसे पुराने और व्यस्त बाजार शनिचरी बाजार में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। बाजार की संकरी गलियों में आग तेजी से फैलती चली गई और करीब 25 दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। आग इतनी विकराल थी कि मौके पर पहुंचे नगर निगम के दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लेकिन गली की तंग गलियों के कारण आग पर काबू पाने में मुश्किलें आईं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल एसईसीएल और एनटीपीसी से भी दमकल वाहन मंगवाए। घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह आग को काबू में किया गया, लेकिन सुबह तक बाजार में धुआं और राख की चादर छाई रही। प्रभावित दुकानदारों में सबसे अधिक कपड़े, जूते-चप्पल, इलेक्ट्रॉनिक्स और जनरल स्टोर संचालक शामिल हैं, जिनका लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।


यह भी पढ़ें: CG News: मौलाना, मौलवी, हाफीज, कारी, इमाम को वक्फ बोर्ड का आदेश, अब निकाह पढ़ाने के 1,100 रुपये से ज्यादा नहीं ले सकेंगे

जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे

दमकल विभाग ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। मौके अधिकारी मौजूद रहे और स्थिति का जायजा लेते रहे। इसके अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि भी बाजार पहुंचकर व्यापारियों को ढांढस बंधाते नजर आए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने एहतियातन आसपास की दुकानों को खाली करा लिया था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।